जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है सीनियर एसपी और डीसी के निर्देशानुसार आज ट्रैफिक डीएसपी और डीटीओ ने शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें चेतावनी दी गई और कुछ को फाइन भी किया गया इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी शिवेंद्र ने बताया कि आज सबसे पहले वागे जमशेद गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया इस दौरान कोई भी…
Author: Devanand Singh
डीआईजी कोल्हान ने आदित्यपुर थाना में पारिवारिक परामर्श केंद्र व महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर थाना परिसर में कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सरायकेला मोहम्मद अर्शी ने पारिवारिक परामर्श केंद्र व महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया | इस केंद्र के माध्यम से आम जन जीवन में लोगों के बीच होने वाली पारिवारिक समस्या के समाधान हेतु उस केंद्र से संपर्क किया जा सकेगा साथ ही महिला हेल्प डेस्क स्थापित होने से जिले की महिलाओं को उनके साथ होने वाली किसी भी समस्या के निराकरण के लिए वहां से…
बच्चे की पढ़ाई के प्रति चिंतित है अनुराग के पिता कदमा अनिल सूर पथ के मनसा पथ निवासी अनुराग कुमार ने जैक बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान पाकर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है अनुराग एक गरीब परिवार से हैं उसके पिता कपड़ा आयरन करते हैं उसकी मां गृहिणी है अनुराग पढ़ने में काफी तेज है अपने पापा के साथ कपड़ा आयरन करने में मदद करता है राशन की दुकान में पार्ट टाइम जॉब करता है इतनी कठिन परिश्रम के बाद वह आगे पढ़ना चाहता है उसका सपना है वह आगे जाके डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने का अनुराग की दो…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन में आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक 2020 का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब स्वयं तक सीमित होना या दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं है. इसका मतलब सेल्फ सस्टेनिंग और सेल्फ जेनरेटिंग होना है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि यह मंच पंडित रविशंकर की 100 वीं जयंती भी मना रहा है. उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता को दुनिया तक पहुंचाया. कोरोना के संदर्भ में पीएम ने कहा कि आपने यह भी देखा होगा कि नमस्ते कैसे अभिवादन…
नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव कम होता नजर आ रहा है. दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के दौरान बनी सहमति जमीन पर कुछ इलाकों में दिखाई देने भी लगी है, लेकिन चीन अब भी एलएसी पर अपने लाव-लश्कर के साथ मौजूद है. हालांकि चीनी सेनाएं थोड़ी पीछे जरूर हुई हैं, लेकिन पूरी तरह से पीछे नहीं हटी हैं.चरणबद्ध तरीके से सेना को पीछे हटाने की कार्यवाही का पहला चरण गलवान, गोगरा और हॉटस्प्रिंग इलाके से पूरा हो चुका है. हालांकि सेना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया…
काठमांडू. नेपाल ने बृहस्पतिवार को दूरदर्शन को छोड़कर अन्य सभी भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण बंद करते हुए आरोप लगाया कि वो ऐसी खबरें दिखा रहे हैं जिससे देश की राष्ट्रीय भावनाएं आहत हो रही हैं. इस मुद्दे पर भारत की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि दिल्ली में नेपाली दूतावास ने भारत सरकार को भारतीय चैनलों द्वारा नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर की जा रही कवरेज पर अपने नजरिये से अवगत करा दिया है. मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) के अध्यक्ष, विदेशी चैनल के वितरक दिनेश सुबेदी…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है. प्रदेश में गुरूवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.बताया जा राहा है कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवायें चालू रहेंगी. प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार लॉकडाउन के दौरान पूरे राज्य में समस्त कार्यालय एवं समस्त शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला, मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.इसके अलावा स्वास्थ्य और चिकित्सकीय सेवाओं की आपूर्ति पहले की तरह ही खुले रहेंगे. कोरोना वॉरियर, स्वास्थ्य, स्वच्छता कर्मी, डोर स्टेप डिलेवरी…
नई दिल्ली. एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA के तहत यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. ईडी ने राणा कपूर की 2203 करोड़ रुपये की सपंत्ति अटैच की है. इसके अलावा DHFL के प्रमोटर्स कपिल और धीरज वधावन की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं. इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगाई है. ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिये बड़े कर्ज देने के लिए ‘घूस’ ली. 4,300 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला…
कानपुर. मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही यूपी एसटीएफ का वाहन पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहे गैंगस्टर विकास दुबे को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस ने बताया कि वाहन पलटने के बाद विकास पुलिस कर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई जिसमें विकास दुबे की मौत हो गई.कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए कहा कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसवालों का हथियार छीनकर भाग निकला. उसे सरेंडर करने…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 26502 नए मामले आए हैं जो एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं. जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 793802 पर पहुंच गया है.वहीं फिलहाल देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 267685 एक्टिव मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 476 मौतें दर्ज की गई हैं और अबतक देशभर…
