Author: Devanand Singh

स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने दिखाई सरकारी व्यवस्था पर भरोसा, हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में हुए एडमिट आमलोगों को हो सरकारी अस्पताल पर भरोसा इसलिए करवा रहा हूँ ऑपरेशन: बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा दिखाई हैं और अपने हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में एडमिट हुए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री खुद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए लगे हुए हैं।आज जब वीआइपी कल्चर में आमतौर पर किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाता हैं ऐसे में उन्होंने सरकार की व्यवस्था पर विश्वास जताते…

Read More

जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश प्रवक्ता से मिले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, लिया आशीर्वाद बुधवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं मनोनीत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्रों से उनके आवास जाकर मुलाकात किया। बुधवार को महानगर अध्य्क्ष गुंजन यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह समेत भाजपा जमशेदपुर के भीष्म पितामह कहे जाने वाले जितेंद्र नाथ मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात किया, इस दौरान गुंजन यादव ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने नवमनोनीत प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक…

Read More

रेड क्रॉस इंडिया की और से आयोजित किये गए रक्तदान शिविर में पहुंचे कुणाल नें रक्तदान किया 67 वां बार किये रक्तदान जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी* की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर। वहां रक्तदान करने पहुंचे *कुणाल सारंगी* जी और सैकड़ों उपस्थित रक्तदताओं का प्रोत्साहन भी किया।आप सभी जानते होंगे कि *रक्तदान महादान एवं रक्तदान जीवनदान है*। मनुष्य जीवन इससे बड़ा कोई दान नही होता है, इसको हमलोग मदद भी नही कह सकते बल्कि इससे बहुतों की जान बच सकती है। वहां श्री *कुणाल जी ने कहा कि ये मेरा 67 वां रक्तदान है, प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान…

Read More

बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, बिष्टुपुर थाना में अप्पु तिवारी ने की शिकायत बेल्डीह चर्च स्कूल अपने कारनामों की वजह से आये दिन नये विवादों को न्यौता देने से नहीं चूकती। ताज़ा मामले में स्कूल की प्रिंसिपल, प्रबंधन समिति सहित सुरक्षाकर्मियों पर षड्यंत्रपूर्वक साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पु तिवारी ने इस बाबत बिष्टुपुर थाना में बेल्डीह चर्च स्कूल के सचिव सुजीत चंद्र दास, प्रिंसिपल लिलियन पीटरसन, रिचर्ड एलेग्जेंडर, एस.पी.साहू, अशफ़ाक़ आलम समेत सुरक्षाकर्मियों और अन्य पर एकराय होकर षड्यंत्र के तहत साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज़ करने…

Read More

नई दिल्ली. एसबीआई ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए लोने की ब्याज दरें घटाने का ऐलान किया है. बैंक ने छोटी अवधि की एमसीएलआर दरें (MCLR) 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी तक घटाने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद एसबीआई की दर घटकर 6.65 फीसदी पर आ गई है. SBI का दावा है कि मौजूदा समय में उनकी एमसीएलआर दरें देश में सबसे कम हैं. नई दरें 10 जुलाई से लागू होंगी. आपको बता दें कि जून में भी एसबीआई ने ब्याज दरें घटाने का फैसला किया था. 10 जून को एसबीआई की एमसीएलआर दरें 0.25 फीसदी…

Read More

नई दिल्ली. गुलाम कश्मीर (पीओके) में इमरान सरकार के खिलाफ बगावत बढ़ती जा रही है. अब यह बगावत दबे-छुपे नहीं बल्कि जाहिरा तौर पर सरेआम हो रही है. गुलाम कश्मीर में आम आदमी का इस तरह पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर आने से इमरान खान और पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को पसीना आने लगा है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार चीन के साथ मिल कर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. गुलाम कश्मीर (पीओके) के लोगों का कहना है कि चीनी कंपनियां अपने हितों के लिए स्थानीय लोगों के हितों की उपेक्षा कर रही हैं और पाकिस्तान सरकार…

Read More

पटना. आकाशीय बिजली गिरने से मंगलवार को बेगूसराय में तीन और कैमूर में दो लोगों की मौत हो गई. मुंगेर में भी एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली के चलते हुई है. बेगूसराय जिले के दो थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हुई. जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भीतीहाराही गांव में वज्रपात हुआ, जिससे नंदन पंडित की 48 वर्षीया पत्नी सोना देवी और 18 साल की बेटी काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई.उनकी दूसरी बेटी बबीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. बबीता को इलाज के लिए चेरिया बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में…

Read More

नयी दिल्ली. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और जल्दी ही इसमें तेजी आएगी. कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ से विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गयी थीं. अब धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को खोला जा रहा है. सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा समेत नीतिगत कदम उठाये हैं.कांत ने ‘फिक्की फ्रेम्स 2020′ में कहा, ‘‘मैं इस बात पर पूरा भरोसा करने वाला हूं कि भारत की स्थिति…

Read More

वाशिंगटन/न्यूयॉर्क. अमेरिकी आव्रजन प्राधिकार ने घोषणा की है कि उन विदेशी छात्रों को देश छोड़ना होगा या निर्वासित होने के खतरे का सामना करना होगा जिनके विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस सेमेस्टर पूर्ण रूप से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे. इस कदम से सैकड़ों-हजारों भारतीय छात्र प्रभावित होंगे. आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने सोमवार को घोषणा की कि 2020 में पड़ने वाले सेमेस्टर में पूरी तरह से ऑनलाइन चलने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र पूर्ण ऑनलाइन पाठ्यक्रम का लाभ लेकर अमेरिका में नहीं रह सकते हैं.आईसीई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में सितंबर से दिसंबर के…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली दंगों में आरोपी निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है उसमें खुलासा किया गया है कि ताहिर हुसैन पिंजरा तोड़ ग्रुप के साथ लगातार संपर्क में थे. चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन कथित रूप से पिंजरा तोड़ के सदस्यों और जेएनयू के छात्रों नताशा नरवाल और देवांगना कलिता के संपर्क में थे, जिन्होंने फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को भड़काने में पूरा जोर लगाया था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने पूरे राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया.आरोप पत्र में, फ्लो चार्ट से पता…

Read More