Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, बिष्टुपुर थाना में अप्पु तिवारी ने की शिकायत
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, बिष्टुपुर थाना में अप्पु तिवारी ने की शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप, बिष्टुपुर थाना में अप्पु तिवारी ने की शिकायत

    बेल्डीह चर्च स्कूल अपने कारनामों की वजह से आये दिन नये विवादों को न्यौता देने से नहीं चूकती। ताज़ा मामले में स्कूल की प्रिंसिपल, प्रबंधन समिति सहित सुरक्षाकर्मियों पर षड्यंत्रपूर्वक साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है। आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पु तिवारी ने इस बाबत बिष्टुपुर थाना में बेल्डीह चर्च स्कूल के सचिव सुजीत चंद्र दास, प्रिंसिपल लिलियन पीटरसन, रिचर्ड एलेग्जेंडर, एस.पी.साहू, अशफ़ाक़ आलम समेत सुरक्षाकर्मियों और अन्य पर एकराय होकर षड्यंत्र के तहत साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज़ करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा है। अप्पु तिवारी ने अपने शिकायतवाद में लिखा है कि स्कूल के छात्र रिशांत ओझा पर हमला, ईलाज को लेकर बरती गई लापरवाही के अलावे वार्ता के दौरान बुलाकर मारपीट और धमकाने के साक्ष्य सीसीटीवी में कैद थे। सीसीटीवी के डीबीआर को स्कूल प्रबंधन के लोगों ने शाजिश के तहत ठिकाने लगाकर साक्ष्य को मिटा दिया है। जानबूझकर पुलिस को कई दिन बाद चोरी की सूचना दी गई। अप्पु तिवारी ने कहा कि बिष्टुपुर थाना अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है जबकि मामले में डीजीपी और कोल्हान डीआइजी के स्तर से कई बार आदेश जारी हो चुके हैं। कहा कि उनकी शिकायत पर पाँच महीनों के बाद भी आजतक बिष्टुपुर थाना ने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ नहीं किया है और अब साक्ष्य भी मिटा दिये गये हैं। इस मामले में उन्होंने पहले भी कई बार बिष्टुपुर थाना के अनुसंधान पदाधिकारी और जिला शिक्षा विभाग को स्कूल परिसर में संलग्न सीसीटीवी के साक्ष्यों को जब्त करने का आग्रह किया था ताकि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं हो सके, बावजूद इसके अभियुक्त अपने मनसूबे में सफ़ल रहें। बुधवार दोपहर को आजसू नेता अप्पु तिवारी ने बेल्डीह चर्च स्कूल के प्रबंधन से जुड़े लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज़ करने की शिकायत सौंपी है। पहले तो शिकायत रिसीव करने में बिष्टुपुर थाना के ऑन ड्यूटी अधिकारी लगभग एक घँटे तक आनाकानी करते रहें। बाद में ट्वीट करने और सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार को सूचना देने पर आवेदन रिसीव की गई। स्कूल प्रबंधन द्वारा साक्ष्य मिटाने की सूचना अप्पु तिवारी ने एसएसपी को भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा! 14वीं बार घटाई ब्याज दरें, कम होगी आपकी EMI
    Next Article रेड क्रॉस इंडिया की और से आयोजित किये गए रक्तदान शिविर में पहुंचे कुणाल नें रक्तदान किया

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.