Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आत्मनिर्भर भारत का मतलब दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आत्मनिर्भर भारत का मतलब दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन में आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक 2020 का वर्चुअल उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब स्वयं तक सीमित होना या दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं है. इसका मतलब सेल्फ सस्टेनिंग और सेल्फ जेनरेटिंग होना है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि यह मंच पंडित रविशंकर की 100 वीं जयंती भी मना रहा है. उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता को दुनिया तक पहुंचाया. कोरोना के संदर्भ में पीएम ने कहा कि आपने यह भी देखा होगा कि नमस्ते कैसे अभिवादन के रूप में वैश्विक हो गया है.उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने एक बार फिर दिखाया है कि भारत का फार्मा सेक्टर सिर्फ भारत के लिए ही संपदा नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी है. विकासशील देशों के लिए भारत ने दवाईयों की लागत कम करने में अहम भूमिका निभाई है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हम भारत में सभी ग्लोबल कंपनियों का स्वागत करते हैं. आज भारत जिस तरह मौके दे रहा है, बहुत कम देश ऐसे करेंगे. भारत में कई सेक्टर्स में कई संभावनाएं और अवसर हैं. हमारे कृषि सुधार में कई तरह के निवेश के मौके हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए सब कुछ करने को तैयार है, यह एक ऐसा भारत है जो सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन में विश्वास रखता है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 6 सालों में भारत ने जीएसटी समेत हाउसिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स सुधार में काफी काम किया है. भारतीयों के पास जो असभंव माना जाता है, उसे हासिल करने की क्षमता है. जब आर्थिक सुधारों की बात आती है, भारत हमेशा बेहतर ही देखता है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत वैश्विक महामारी के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ रहा है. वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर बढ़ते ध्यान के साथ हम अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब भारत पुनरुद्धार की बात करता है तो उसके लिए देखभाल के साथ पुनरुद्धार, करुणा के साथ पुनरुद्धार और पयाज़्वरण और अथज़्व्यवस्था दोनों के लिए टिकाऊ पुनरुद्धार मायने रखता है.पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय टेक उद्योग और तकनीकी पेशेवरों को कौन भूल सकता है. भारत प्रतिभा का पावर हाउस है जो इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए उत्सुक है. भारत को ख़ुद में सुधार करने की क्षमता है, इतिहास में देखने पर पता चलता है कि भारत ने हर चुनौती को पार किया है, चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक. कोरोना काल के इस दौर में पूरी दुनिया ने भारत के फार्मा सेक्टर की ताकत देखी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इंडिया इंक ने शानदार काम किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की इस महामारी में देश की इकोनॉमी के रिवाइवल पर चर्चा करना स्वाभाविक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलएसी पर तीन स्थानों पर पीछे हटी चीनी सेना, भारतीय सेना रख रही है पैनी नजर
    Next Article आबकारी विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम बड़े पैमाने पर शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री पर किया शीघ्र कार्रवाई

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.