Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलएसी पर तीन स्थानों पर पीछे हटी चीनी सेना, भारतीय सेना रख रही है पैनी नजर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एलएसी पर तीन स्थानों पर पीछे हटी चीनी सेना, भारतीय सेना रख रही है पैनी नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव कम होता नजर आ रहा है. दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के दौरान बनी सहमति जमीन पर कुछ इलाकों में दिखाई देने भी लगी है, लेकिन चीन अब भी एलएसी पर अपने लाव-लश्कर के साथ मौजूद है. हालांकि चीनी सेनाएं थोड़ी पीछे जरूर हुई हैं, लेकिन पूरी तरह से पीछे नहीं हटी हैं.चरणबद्ध तरीके से सेना को पीछे हटाने की कार्यवाही का पहला चरण गलवान, गोगरा और हॉटस्प्रिंग इलाके से पूरा हो चुका है. हालांकि सेना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सेना के सूत्रों की मानें तो चीन की सेना एलएसी से डेढ़ से दो किलोमीटर तक पीछे हटी है. पहले भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की और उसके बाद ही अपनी सेना को वहां से पीछे किया.फिलहाल एलएसी से लेकर जितनी दूर दोनों सेना पीछे गई हैं, उस इलाके को बफर जोन बनाया गया है. इस इलाके में तय समय तक कोई भी सेना नहीं आएगी. वहीं चीन की हर हरकत पर भारतीय सेना ने अपनी पैनी नजर बनाई हुई है और लगातार इस बात को मॉनिटर कर रही है कि चीन आखिर और क्या हरकत कर सकता है. मसलन गलवान इलाके में चीन की तरफ से जो रास्ता बनाया गया है वो अभी पत्थरों वाला कच्चा रास्ता है और अगर इस रास्ते को वो पक्का करता है तो समझा जाएगा कि वो लंबे समय के लिए वहां डटने आया है.इसके साथ ही चीन ने डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया को पैंगोंग पर भी आंशिक रूप से शुरू किया है. कुछ सेना को कम कर फिंगर 4 से फिंगर 5 तक ले गए हैं. लेकिन चीन को फिंगर 8 के पीछे सिरजाप प्लेन तक भेजना है, जहां वो अप्रैल में था. भारत के लिए ये सबसे चुनौती वाला काम होगा. फिलहाल पहले चरण की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी. क्योंकि चीन पर भरोसा करना अब आसान नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल ने भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण रोका
    Next Article आत्मनिर्भर भारत का मतलब दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.