जयपुर. राजस्थान में गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलन की सुगबुगाहट फिर से होने लगी है. पिछली बार गुर्जर आरक्षण के लिए लोगों ने पटरियों पर बैठकर आंदोलन किया था. तब समझौते के तहत तैयार हुआ यह वही समझौता पत्र है, जिसमें राज्य सरकार ने गुर्जर सहित पांच जातियों रैबारी, रायका, गाडिय़ा लुहार और बंजारा जातियों को पांच फीसद आरक्षण भी दिया, लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना यह सपना अधूरा रह गया. राजस्थान सरकार जब इस मांग को पूरा नहीं कर पायी तो अब फिर गुर्जर समाज के लोगों ने फिर से आंदोलन का ऐलान कर दिया है. गुर्जर…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली/अमरावती. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मुलाकात समाप्त हो गई है. दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने 17 मुद्दों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा. इसके बाद सीएम जगन सर्वोच्च परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए. शाम को मुख्यमंत्री वाईएस जगन आंध्र प्रदेश को लौट आएंगे. वाईएसआरसीपी का इन दिनों एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में सरगर्म है. मुख्यमंत्री के साथ वाईएसआरसीपी के संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी, लोकसभा में पार्टी के नेता पीवी मिथुन रेड्डी, लोकसभा में पार्टी के…
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा जारी किया गया एक बयान सुर्खियों में आ गया है. दरअसल उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के बाद राज्य में सनसनी मची हुई है. इस मामले में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया है. जिससे भाजपा की ही किरकिरी हो गई है. दरअसल भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है. यहां उत्तर प्रदेश, बिहार की तरह माफिया…
नई दिल्ली. म्यूचुअल फंड उद्योग का संपत्ति आधार सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके पीछे की मुख्य वजह शेयर बाजारों में उछाल आना है. भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एएमएफआई) के मुताबिक उद्योग की 45 कंपनियों के विभिन्न कोषों के तहत अप्रैल- जून तिमाही में 24.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधनाधीन थी जो कि जुलाई से सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 27.6 लाख करोड़ रुपये हो गई. वहीं जून तिमाही में इसमें आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. सितंबर तिमाही में…
चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (लोक जनशक्ति पार्टी) ने बिहार में खुद को एनडीए से अलग तो कर दिया, लेकिन अब लग रहा है कि यह फैसला उनके लिए भारी पडऩे वाला है. सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान के रवैये से बीजेपी के बड़े नेता बेहद नाराज हैं. बीजेपी ने एलजेपी से साफ साफ कह दिया है कि वो चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करे. जानकारी के मुताबिक बीजेपी एलजेपी के उस रुख़ से सहमत नहीं है, जिसमें एनडीए में केंद्र में साथ और बिहार में अलग रहने की बात कही जा रही है.…
अलवर. राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप केस में मंगलवार को कोर्ट ने सभी 5 आरोपियों को दोषी करार दिया. 4 को उम्रकैद तो घटना का वीडियो वायरल करने वाले पांचवें आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई. कोर्ट ने फैसले में कहा कि गैंगरेप की यह वारदात द्रौपदी के चीरहरण जैसी है. इसमें सजा ऐसी होनी चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाओं की अमर बेल (लगातार हो रही घटनाओं) को काटा जा सके. यह वारदात 26 अप्रैल 2019 को दिनदहाड़े हुई थी. इसमें पति के सामने ही पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया. दोषियों ने घटना का वीडियो भी…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कई शहरों की बिजली गुल है और ऐसे में इन शहरों के लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है. दरअसल, यूपी में बिजली विभाग के निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में सूबे के 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं. कर्मचारियों की हड़ताल का असर ऐसा था कि पूर्वांचल के एक बड़े हिस्से में सारी रात बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी. वहीं राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री समेत कुल 36 मंत्रियों सहित हजारों घरों में पावर सप्लाई का काम नहीं हो सका. पूर्वांचल विद्युत विरतण निगम लिमिटेड…
नई दिल्ली. देश में शुरू हुए अनलॉक 5 में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिल गई है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निदेज़्श जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है. जिसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है, लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जिसमें बताया गया है कि किन शर्तों के साथ सिनेमाघर खोले जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार फिल्मों का आनंद लेने के शौकीन लोगों के…
अध्यक्ष के पूर्वानुमती के बगैर तथा सभी कार्यकारणी सदस्यों को विश्वास में लिए बिना दिनांक 28/9/2020 बैठक में राम बाबू सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा लिया गया फैसला असंवैधानिक – चन्द्रनाथ बनर्जी जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष चन्द्रानाथ बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया की जमशेदपुर दुर्गा पूजाकेन्द्रीय समिति के संगठन के बारे में पिछले दिनों शहर में भ्रामक जानकारियां फैलाई गयी। महासचिव रामबाबू सिंह जी के द्वारा पिछले दिनों आयोजित कार्यकारिणी बैठक और बैठक के दौरान लिए गए निर्णय असवैधानिक है। इसके कारण समाज में संगठन को लेकर ग़लत संदेश गया है।जमशेदपुर दुर्गा…
ऑल इंडिया जेईई एडवांस में शिखर पर बेगूसराय का वैभव राज बिहार बेगूसराय जिला के रहने वाले 17 वर्षीय वैभव राज ने जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस में रैंकिंग में सुधार के साथ अपना शानदार प्रदर्शन दोहराया है. जेईई मेंस में ऑल इंडिया बेस पर 45 वां रैंक हासिल करने वाले वैभव राज ने जेईई एडवांस में जबरदस्त छलांग लगायी और ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है. पिछले दिनों जी एडवांस का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद उत्सहित वैभव राज ने बताया की वह हमेशा से पढ़ाई में अव्वल…
