Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में फिर होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान में फिर होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलन की सुगबुगाहट फिर से होने लगी है. पिछली बार गुर्जर आरक्षण के लिए लोगों ने पटरियों पर बैठकर आंदोलन किया था. तब समझौते के तहत तैयार हुआ यह वही समझौता पत्र है, जिसमें राज्य सरकार ने गुर्जर सहित पांच जातियों रैबारी, रायका, गाडिय़ा लुहार और बंजारा जातियों को पांच फीसद आरक्षण भी दिया, लेकिन केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना यह सपना अधूरा रह गया.

    राजस्थान सरकार जब इस मांग को पूरा नहीं कर पायी तो अब फिर गुर्जर समाज के लोगों ने फिर से आंदोलन का ऐलान कर दिया है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार पर समाज के साथ हुए समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए 17 अक्तूबर को मलारना डूंगर में एक बार फिर से महापंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया है, जिसमें आंदोलनों का एलान किया जाएगा.

    यह वही गुर्जर बाहुल्य मलारना डूंगर का इलाका है, जहां पर आंदोलन से पहले पहपंचायत बुलाकर सड़कों व पटरियों पर बैठा जाता है. इस बार फिर से महापंचायत का एलान हो चूका है और कर्नल किरोड़ी बैंसला की माने तो सरकार सब जानती है कि गुर्जर क्या चाहते हैं, ऐसे में अब सरकार के साथ वार्ता नहीं की जाएगा. किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि सरकार जानती है की हमें क्या चाहिए.

    उधर जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अल्टीमेटम ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछली बार विश्वेन्द्र सिंह ने बातचीत की कमान संभाली थी, लेकिन इस बार वे गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिए गए हैं तो समझाने की जिम्मेदारी खेल मंत्री अशोक चांदना को दी गयी है. इस बार गुर्जर समाज में भी फिलहाल तो दो फाड़ ही नजऱ आ रहे हैं, जहां हिम्मत सिंह ने अपना अलग गुट बना लिया है वहीं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने प्रेस वार्ता में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह को भी नहीं बुलाया. ऐसा माना जा रहा है कि बैंसला हिम्मत सिंह गुर्जर की तरह एडवोकेट शैलेंद्र सिंह से भी किनारा करके गुर्जर आरक्षण की कमान अब पूरी तरह से अपने बेटे विजय बैंसला को देने के मूड में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पीएम मोदी और आंध्र के सीएम जगन की मुलाकात
    Next Article अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का पुलिस चौकी पर हमला, 8 अधिकारी मारे गए

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.