Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पीएम मोदी और आंध्र के सीएम जगन की मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति

    एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच पीएम मोदी और आंध्र के सीएम जगन की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/अमरावती. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मुलाकात समाप्त हो गई है. दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने 17 मुद्दों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा. इसके बाद सीएम जगन सर्वोच्च परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए. शाम को मुख्यमंत्री वाईएस जगन आंध्र प्रदेश को लौट आएंगे. वाईएसआरसीपी का इन दिनों एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में सरगर्म है.

    मुख्यमंत्री के साथ वाईएसआरसीपी के संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी, लोकसभा में पार्टी के नेता पीवी मिथुन रेड्डी, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मार्गनी भरत, सांसद वल्लभनेनी बालाशौरी, वेमीरेड्डी प्रभाकर रेड्डी और मोपीदेवी वेंकटरामण राव शामिल थे.

    अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास पर यह मुलाकात लगभग 50 मिनट तक चली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से दी जानी वाली सहायता, राज्य के विभाजन के मुद्दे, पोलावरम के लिए निधि, तीन राजधानियों का फैसला, दिशा एक्ट को मंजूरी व अन्य मुद्दों पर चर्चा की.

    इसके बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय जल ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित होने वाली सर्वोच्च परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए. बैठक का आयोजन केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत जल विवादों को हल करने के लिए बुलाई गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल बीजेपी अध्यक्ष  दिलीप घोष बोले- यूपी, बिहार की तरह बंगाल में माफिया राज
    Next Article राजस्थान में फिर होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.