शिमला. नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीबीआई डायरेक्टर रहे अश्वनी कुमार ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में पूर्व आईपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार का शव लटका पाया गया. उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस ने उनके शव को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिमला पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिमला के एसपी मोहित चावला ने बताया कि पूर्व राज्यपाल का शव ब्राकहास्ट इलाके में निजी…
Author: Devanand Singh
दुबई. आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को टूर्नामेंट में होड़ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. पंजाब की टीम पांच मैचों में मात्र एक जीत और चार हार के साथ तालिका में आठवें और अंतिम स्थान पर है. एक और हार पंजाब की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को गहरा झटका दे सकती है. दूसरी तरफ हैदराबाद पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर है. हैदराबाद की स्थिति भी…
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका चेयरमैन समेत चार पर अनुसूचित जाति की विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होगी. अपर सत्र न्यायाधीश एस सी /एसटी एक्ट ने रपट दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है. पुलिस ने अदालत के कल दिये आदेश के बाद आज कहा कि एक विवाहिता ने कोर्ट में धारा 156(3)के तहत दरखास्त दिया कि वह मायके में रह रही है. नगरपालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका चेयरमैन शिवगोविन्द साहू,अरविंद,संतलाल और आशीष ने पिछले 11 मार्च को उसके साथ दुराचार किया और वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने लगे…
मुंबई. शिवसेना बिहार विधानसभा चुनाव अपने चुनाव चिह्न यानी ‘धनुष-बाण’ पर नहीं लड़ पाएगी. शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने विधानसभा के लिए पार्टी को नया चुनाव निशान आवंटित करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. शिवसेना के बिहार राज्य प्रमुख कौशलेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. शिवसेना ने चुनाव आयोग को तीन विकल्प दिए हैं. इसमें से चुनाव आयोग एक निशान आवंटित करेगा. संभावना जताई जा रही है कि इसी चुनाव चिह्न पर शिवसेना बिहार में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शर्मा ने कहा कि बिहार में सत्ताधारी दल जदयू की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग…
पटना. बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू ने अपने हिस्से में आई 115 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जदयू द्वारा जारी की गई सूची में बाल्मीकिगनर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, सिकट से खुसीज़्द, नरकटिया से श्याम बिहारी प्रसाद, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवरहर से शरफुद्दीन, सुरसंड से दिलीप राय, बाजपट्टी से रंजू गीता, रुन्नी सैदपुर से पंकज मिश्रा, बेलसंड से सुनीता सिंह चौहान, हरलाखी से सुधांशु शेखर को प्रत्याशी बनाया गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने लालू यादव के समधी और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय को जेडीयू ने छपरा की परसा सीट से उम्मीदवार बनाया.…
पटना. आरजेडी के बागी नेता शक्ति मलिक हत्याकांड मामले में आखिरकार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हत्या मामले में आरोपित किए गए तेजस्वी ने इस संबंध में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि हत्याकांड की जांच जिस देशी-विदेशी एजेंसी से करवानी हो करवा लें. वहीं नामांकन से पहले हम पुलिसिया पूछताछ के लिए आने को भी तैयार हैं. तेजस्वी ने अपने पत्र में लिखा कि नीतीश कुमार जी जैसा कि आपको मालूम है कि कुछ दिन पहले पूर्णिया जिले के एक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता की जघन्य…
पटना. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए हैं. वहीं एलजेपी में शामिल होने के बाद रामेश्वर चौरसिया जेडीयू पर हमला कर रहे हैं. एलजेपी में शामिल होते ही रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि जेडीयू को वोट देना पाप है. उन्होंने कहा कि अब बिहार में लोजपा भाजपा की सरकार बनेगी. रामेश्वर चौरसिया बीजेपी के टिकट पर नोखा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार 2000, 2005 और 2010 में जीत चुके हैं. चौरसिया नीतीश के विरोधी नेता माने जाते हैं. 2015 का विधान चुनाव हार गए थे और इस बार…
नई दिल्ली. एलएसी पर पल-पल बदलती चीनी चालाकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये केन्द्र सरकार ने सेना को शौर्य मिसाइल को बेड़े में शामिल करने और तैनाती की मंजूरी दे दी है. मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है. शौर्य मिसाइल पनडुब्बी से लॉन्च की गई बीए-05 मिसाइल का भूमि संस्करण है. इसका विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने किया है. उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को ओडिशा के बालासोर में शौर्य मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था. स्ट्रैटेजिक शौर्य मिसाइल की तैनाती का फैसला सामरिक बल कमांड पर छोड़ दिया गया है. मिसाइल विशेषज्ञों के अनुसार…
बाड़मेर. राजस्थान में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई गई है. थानाधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार…
भुवनेश्वर. ओडिशा के भुवनेश्वर में राजभवन के पास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक पेट्रोल पंप पर बुधवार को भीषण आग लग गई. जिसमें आठ लोग झुलस गए. कैपिटल अस्पताल के निदेशक एलडी साहू ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि शेष घायलों का इलाज उनके अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आयुक्त एसएस सारंगी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता आग को पेट्रोल और डीजल से भरे दो अन्य टैंकों तक पहुंचने से रोकने की है. सांरगी ने बताया कि दमकल की तीन…
