Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2020 : हैदराबाद के खिलाफ पंजाब को करनी होगी वापसी
    Headlines

    IPL 2020 : हैदराबाद के खिलाफ पंजाब को करनी होगी वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को टूर्नामेंट में होड़ में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरूवार को होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. पंजाब की टीम पांच मैचों में मात्र एक जीत और चार हार के साथ तालिका में आठवें और अंतिम स्थान पर है. एक और हार पंजाब की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को गहरा झटका दे सकती है. दूसरी तरफ हैदराबाद पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर है.

    हैदराबाद की स्थिति भी कोई बहुत अच्छी नहीं है और उसके लिए भी यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. पंजाब और हैदराबाद दोनों टीमों को अपने अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 34 रन से हराया था जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 10 विकेट से पीटा था.

    पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल की 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन चेन्नई ने शेन वाटसन (नाबाद 83) और फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 87) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 181 रन की अविजित ओपनिंग साझेदारी की बदौलत एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीत की लय हासिल कर ली थी. पंजाब को यदि जीत की पटरी पर लौटना है तो उसे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करना होगा. टीम के पास क्रिस गेल के रूप में इस फॉर्मेट का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज मौजूद है. लेकिन टीम ने अब तक पांच मैचों में गेल को एक बार भी मौका नहीं दिया है. गेल जैसे बल्लेबाज को बेंच पर बैठाये रखने का कोई फायदा नहीं है. जब टीम की बल्लेबाजी ठीक तरह से नहीं चल पा रही है तो टीम को गेल को काम से काम एक मौका देना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजौनपुर में नगर पालिका चेयरमैन समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
    Next Article पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्वनी कुमार की अचानक आत्महत्या से हर कोई हैरान

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.