Author: Devanand Singh

पटना. बिहार के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र ने जदयू की सदस्यता ले ली है. पटना स्थित जदयू कार्यालय में रघुवंश प्रसाद सिंह के बड़े बेटे सत्य प्रकाश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल करवाया. उन्हें गवर्नर कोटे से एमएलसी बनाए जाने की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि रामा सिंह के आरजेडी में शामिल होते ही जदयू का यह बड़ा दांव माना जा रहा है. जदयू ने रघुवंश प्रसाद के पुत्र को अपने पाले में लाकर राजपूत मतदाताओं को सियासी संदेश देने की कोशिश की है. इस मौके पर प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस्लामिक स्टेट के दो सदस्यों को एनआईए ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अहमद अब्दुल उम्र 40 साल और इरफान नासिर उम्र 33 साल इस्लामिक स्टेट के संपर्क में थे और इन्होंने इराक और सीरिया का दौरा भी किया था. बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से 2013-2014 में 13-14 लोग सीरिया और इराक गये थे, इनमें से दो की मौत इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ते हुए हो गयी, जबकि बाकी लोग वापस लौट आये हैं. गिरफ्तार अहमद और इरफान ऐसे ही लोगों में से एक हैं, वहीं कई लोग अब…

Read More

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के चलते भले ही देश की अर्थव्यवस्था मंद पड़ी हुई है. लेकिन इस दौर में भी देश के अमीरों की दौलत लगातार बढ़ती रही. देश के टॉप 100 दौलतमंदों की बात करें तो 1 साल पहले की तुलना में उनकी दौलत 14 प्रतिशत बढ़ गई है. वैल्यू के हिसाब से इनकी संपत्ति में करीब 51750 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है. फोर्ब्स इंडिया की भारत के टॉप 100 की वर्ष 2020 की लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल नंबर वन पर हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल 73 प्रतिशत यानि 3730 करोड़ डॉलर…

Read More

नई दिल्ली. साल 2020 के साहित्य के नोबल प्राइज की घोषणा हो गई है. अमेरिका कवयित्री लुईस गल्क को इस साल साहित्य के नोबल पुरस्कार से नवाजा गया है. पुरस्कार की घोषणा करते हुए स्वीडिश अकादमी ने ट्वीट किया है कि साल 2020 के साहित्य का नोबल प्राइज अमेरिकी साहित्यकार लुईस गल्क को व्यक्तिगत अस्तित्व को आवाज देती कविता के लिए दिया जा रहा है. बता दें कि लुईस बेहद सम्मानित साहित्यकार हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. इससे पहले आनुवंशिक रोगों और यहां तक कि कैंसर के उपचार में भविष्य में मददगार साबित होने वाली…

Read More

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने प्राईवेट लैब्स को कोरोना वायरस का संक्रमण के रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट की अनुमति दे दी है. अभी तक अभी तक सिर्फ चुनिंदा प्राईवेट लैब्स को सिर्फ आरटीपीसीआर जांच करने की अनुमति थी. गुजरात सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अब लोग निर्दिष्ट लैब्स में रैपिड एंटीबॉडी जांच करा सकते हैं. इन लैब्स को इसके लिए मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी या नगर निगमों के चिकित्सा अधिकारियों से आवश्यक अनुमति हासिल करनी होगी. इन लैब्स को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा अनुमोदित ईएलआईएसए या सीएलआईए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट का उपयोग करने को कहा गया है. साथ ही…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा के खुर्दा जिले में हाथियों के झुंड ने पलाचौक में हाथियों के झुंड ने जमकर आतंक मचाया और पान की फसल बर्बाद कर दी. हाथियों के झुंड के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भी भय का माहौल है. जानकारी के अनुसार 28 हाथियों के झुंड ने पहले खुर्दा जिले के बेगुनिया ब्लाक गोड़ा एवं काइपदर इलाके में फसलों को बर्बाद करने के साथ बस्ती इलाके की तरफ बढऩे से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर हाथियों को जंगल में खदेडऩे…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि हाल के दिनों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सबसे अधिक दुरुपयोग हुआ है. सीजेआई एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह तल्ख टिप्पणी की. इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 के दौरान हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम पर मीडिया का एक वगज़् सांप्रदायिक विद्वेष फैला रहा था. पीठ ने इस मुद्दे पर केंद्र के कपटपूर्ण हलफनामे के लिए उसकी खिंचाई की. न्यायालय ने कहा कि हाल के दिनों…

Read More

देहरादून. उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की ऑनलाइन उपस्थिति में देहरादून में निजी क्षेत्र के एक अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया. ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट देहरादून और ग्लोबल हेल्थ एलायंस, यूनाइटेड किंगडम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. ग्लोबल हेल्थ एलायंस, विभिन्न कोर्सिस के माध्यम से मेडिकल स्टाफ, विशेष तौर पर पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ को क्वालिटी प्रशिक्षण देगा. इसमें बेहद महत्वपूर्ण मोटर बाइक पैरामेडिक प्रशिक्षण भी शामिल है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके…

Read More

श्रीनगर. सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के खतरनाक माने जाने वाले आतंकी कमांडर रियाज नायकू के साथी समेत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन्होंने बीते मंगलवार को एक बीजेपी नेता पर हमला किया था और जवाबी कार्रवाई में नेता के पीएसओ ने भी गोलीबारी की थी. इस हमले में पीएसओ शहीद हो गया था. जम्मू कश्मीर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन ने मारे जा चुके आतंकवादी कमांडर रियाज नाइकू के एक करीबी को गांदरबल में बीजेपी नेता पर हमला करने का जिम्मा सौंपा था. पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन…

Read More

नई दिल्‍ली: केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का 74 वर्ष की आयु में गुरुवार शाम दिल्ली में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी हर्ट सर्जरी हुई थी. उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राम विलास पासवान के निधन की पुष्टि की है. चिराग ने अपने ट्वीट में लिखा, “पापा, अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं.” रामविलास पासवान के निधन की खबर आते ही दिल्ली से लेकर बिहार तक शोक की…

Read More