Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएस के दो आतंकी बेंगलुरू से गिरफ्तार, लोगों को भेजते थे इराक और सीरिया
    Breaking News Headlines

    आईएस के दो आतंकी बेंगलुरू से गिरफ्तार, लोगों को भेजते थे इराक और सीरिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस्लामिक स्टेट के दो सदस्यों को एनआईए ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अहमद अब्दुल उम्र 40 साल और इरफान नासिर उम्र 33 साल इस्लामिक स्टेट के संपर्क में थे और इन्होंने इराक और सीरिया का दौरा भी किया था.

    बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से 2013-2014 में 13-14 लोग सीरिया और इराक गये थे, इनमें से दो की मौत इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ते हुए हो गयी, जबकि बाकी लोग वापस लौट आये हैं. गिरफ्तार अहमद और इरफान ऐसे ही लोगों में से एक हैं, वहीं कई लोग अब भी फरार हैं.

    आईएस ने 2014 में इराक और सीरिया पर हमला किया था. इराक ने 2017 में यह घोषणा की थी कि उसने इस्लामिक स्टेट पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं 2019 में सीरिया में अमेरिकी समर्थित सेना ने भी यह दावा किया कि उन्होंने आईएस को शिकस्त दे दी.

    इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने वाले तमाम लोगों की पहचान एनआईए ने कर ली है. साथ ही उन लोगों की पहचान भी की जा रही है जो इन लोगों के संपर्क में आये थे. इरफान नासिर ने इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने के लिए पांच लोगों को विदेश भेजने के लिए पैसों की व्यवस्था की थी और उन्हें चरमपंथी बनाया था.

    गौरतलब है कि 2016 में केरल से लगभग 22 लोगों का दल इराक और सीरिया के लिए गया था जो लोग इस्लामिक स्टेट के संपर्क में थे. यह आईएस के संपर्क में आने वाला सबसे बड़ा ग्रुप था. इसके अलावा भी इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने वाले लोग इराक, सीरिया और अफगानिस्तान गये, लेकिन कसारगौड के बाद यह सबसे बड़ा मामला है जिसमें 12-13 लोग इराक और सीरिया गये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफोर्ब्स इंडिया की सूची में लगातार 13वें साल मुकेश अंबानी बने नंबर वन, अडानी दूसरे नंबर पर
    Next Article स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश ने ली जदयू की सदस्यता

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.