मुंबई. बिग बॉस-6 की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने एक्टिंग करियर छोड़ने का ऐलान कर दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है. यानि अब सना खान भी जायरा वसीम की राह पर चल पड़ी हैं. एक्ट्रेस ने अपने मेसेज में ऐसा करने की वजह मजहब को बताया है. सना खान ने यह पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैसले को जिंदगी का सबसे अहम फैसला बताया है. साथ ही उन्होंने अपने फैसले पर खुशी भी जताई हैं. पोस्ट शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में…
Author: Devanand Singh
पटना. लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे. उनके दिल व किडनी ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था. इस वजह से कुछ दिनों से उन्हें आइसीयू में एक्मो (एक्सट्रोकॉरपोरियल मेमब्रेंस ऑक्सीजनेशन) मशीन के सपोर्ट पर रखा गया था. गुरुवार की शाम 6:05 बजे उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे 74 वर्ष के थे. शुक्रवार की सुबह उनका शव नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में केमिकल ट्रीटेमेंट के बाद दिल्ली निवास पर ले जाया गया है. वहां श्रद्धांजलि देने वाले आ रहे…
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत स्थित चक्की टोला के वार्ड तीन में नाला में डूबने से एक छः वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमथा तीन पंचायत निवासी आरुषी कुमारी पिता भूषण पासवान खेल-खेल में नाले में स्थित एक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जिसे इलाज हेतु आनन फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को अपने अंदर कर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया गया।परिजनों को…
● झारखंड में इंसान तो इंसान ‘भगवान’ भी सुरक्षित नहीं : कुणाल ● डॉ. विजय मामले में भाजपा ने की उच्चस्तरीय जाँच की माँग गोड्डा के पोड़ैयाहाट अंतर्गत देवदांड़ स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव की असामयिक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस आशय में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला झारखंड सरकार के स्तर से बरती गई व्यापक लापरवाही और संवेदनहीनता का प्रतीत होता है। सक्षम विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद…
जमीन दान करना नहीं हुआ सार्थक राकेश यादव बछवाड़ा, बेगूसराय:- अपनी गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन समाजिक विकास के उद्देश्य से ग्रामीणों नें दान कर दी। मगर सरकारी अधिकारी व समाजिक विकास के ठेकेदारों नें उक्त जमीन को कमाइ का जरिया बना लिया। पर समाज को सुविधाएं तो मिली नहीं भूदान दाता की सार्थकता भी लोभियों की भेंट चढ़ गई। बताते चलें बछवाड़ा प्रखंड के चिरंजीवीपुर पंचायत के पंडित टोल में भूदान दाता नें गांव में शैक्षणिक एवं कृषि विकास के उद्देश्य से अपनी बाप-दादाओं की गाढ़ी कमाई से अर्जित की गई जमीन को चंद मिनटों में हीं…
जमशेदपुर:अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र “बाबा नाम केवलम्” का स्वर्ण जयंती वर्ष सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भारतवर्ष में 8000 से भी अधिक यूनिट में 3 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। भारत सरकार के धार्मिक स्थल के विषय में गाइडलाइन को फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का कठोरता से पालन करते हुए कीर्तन किया गया यह सर्वविदित है कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने 8 अक्टूबर 1970 को अझरिया लातेहार में अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र” बाबा नाम केवलम् “का अवदान मानवता के कल्याण हेतु प्रदान किया था। इस अवसर पर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर ‘आपातकाल’ के खिलाफ उनके संघर्ष को स्मरण किया। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानगो जयप्रकाश नारायण सेतु के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर लोकतंत्र की रक्षा में अतुलनीय भूमिका निभाने संपूर्ण क्रांति के जनक जय प्रकाश नारायण ने ‘आपातकाल’ के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंककर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनके क्रांतिकारी विचार हमें सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों…
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने पासवान के 12 जनपथ स्थित घर जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम ने पासवान के बेटे चिराग पासवान को भी सांत्वना दी। बता दें कि रामविलास पासवान का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी रहे पासवान के घर पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य गिरिराज सिंह, हर्षववर्धन, रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि पासवान…
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय के निजी रेलगाड़ी परिचालन के लिए निकाले गए पात्रता आवेदन में 15 कंपनियों ने रुचि दिखायी है. एलएंडटी, जीएमआर और वेलस्पन जैसी कंपनियों से मंत्रालय को 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय की लोक-निजी भागीदारी के तहत 151 रेलमार्गों पर यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन निजी हाथों में सौंपने की योजना है. मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आवेदन करने वाली 15 कंपनियों में 14 भारतीय और एक स्पेन की है. बयान के मुताबिक मंत्रालय ने इस संबंध में कंपनियों से पात्रता आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए थे. मंत्रालय…
नई दिल्ली. कनाडा में आयोजित किये जा रहे रहे इंवेस्ट इंडिया कॉन्फे्रंस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद की दुनिया में काफी कुछ बदल चुका है. कई समस्याएं हमारे सामने हैं. उत्पादन और आपूर्ति की समस्या है. हालांकि भारत ने उन समस्याओं को पनपने नहीं दिया हमने लचीलापन दिखाया और समस्याओं का समाधान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-कनाडा के द्विपक्षीय संबंध हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और कई साझा हितों से प्रेरित हैं. हमारे बीच व्यापार और निवेश हमारे मजबूत संबंधों का अभिन्न अंग हैं. दोनों देश कई…
