Author: Devanand Singh

देहरादून. उत्तराखंड के दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने जिले के आठ शैक्षिक संस्थानों से पूछताछ शुरू कर दी है. इसके लिए चार टीम लगी हुई है, जल्द ही जिले के अन्य शैक्षिक संस्थानों से भी पूछताछ की जाएगी. वर्ष 2011-12 के दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अनियमितता मिलने के बाद एसआइटी जांच शुरू कर दी गई थी. ऊधम सिंह नगर में भी एसआइटी का गठन कर पहले चरण में बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत 3034 लाभार्थियों से पूछताछ की गई. साथ ही साक्ष्य मिलने के बाद 46 केस दर्ज कर 24 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया.…

Read More

जमशेदपुर। प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले योद्धा जहां प्लाज्मा रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे योद्धा भी हैं जो इस अभियान को ताकत देने के लिए दूसरी बार प्लाज्मा दान के लिए जुड़ रहे हैं, ऐसे ही योद्धा ओमप्रकाश पाठक तथा सुधांशु मोहन्ती ने आज जमशेदपुर ब्लड में 15 दिनों के अन्तराल पर अपना दूसरा प्लाज्मा डोनेशन किया, वहीं सुनील विमल तथा आलोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर पहली बार प्लाज्मा डोनेट किया। आलोक कुमार जो कि टाटा स्टील सिन्टर प्लान्ट से प्लाज्मा डोनेट करने वाले…

Read More

● पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की ट्वीट पर कोल्हान डीआईजी ने गुरुवार को दिया था आदेश जमशेदपुर में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि अतिक्रमण के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई किया। यह प्रगति कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर हुई। गुरुवार को सुंदरनगर में किंगडम हॉल के सामने धड़ल्ले से चल रहे अवैध भवन निर्माण के एक मामले को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ट्विटर पर मामले को उठाते हुए जिला प्रशासन और राज्य पुलिस मुख्यालय से कार्रवाई की माँग उठाई थी। श्री षाड़ंगी ने अपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने अपने सबसे खास दोस्त चीन को झटका देते हुये देश में चाइनीज एप टिकटॉक को ब्लॉक कर दिया है. इससे पहले भारत और अमेरिका जैसे देश टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. पाकिस्तान के टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण ने अनैतिक, अभद्र और अश्लील सामग्री की बड़े पैमाने पर शिकायत मिलने के बाद पिछले दिनों चीन के टिकटॉक एप को चेतावनी दी थी. पाकिस्तान के टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण ने कहा कि समाज के कई वर्गों से मिली शिकायतों के आधार पर पीटीए ने वीडियो शेयरिंग एप को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है. उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने एक बयान…

Read More

नई दिल्ली. मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान का असर दिखाई देने लगा है. चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन से होने वाला व्यापार घाटा अप्रैल से अगस्त 2020 के बीच व्यापार घाटा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले आधा हो गया है. बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण चीन को होने वाले भारतीय निर्यात में बढ़त और केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उठाये जाने वाले कदमों की वजह से आयात में कमी आई है. देश में चीन विरोधी माहौल की वजह से सरकार ने चीन से आने वाले आयात पर…

Read More

कोविड-19 के कारण करीब छह महीने ठप रहे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार से लॉकडाऊन के बादल हटते ही कारोबारियों के चेहरे पर रौनक की धूप खिलने लगी है क्योंकि पर्यटकों का रेला लौटने लगा है. एक अरसे बाद आज शहर के रिज मैदान, मालरोड सहित ऊपरी शिमला के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल दिखी. शहर में दिनभर जगह-जगह जाम भी लगता रहा पर संभवत: इसका बुरा किसीने नहीं माना.आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सप्ताहंत का लुत्फ उठाने प्रदेश के मुख्य पर्यटक स्थलों पर हजारों की तादाद में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे हैं. पिछले 24 घंटों में राजधानी…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती लखनऊ में पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर मीडिया से रूबरू होते हुए काफी आक्रमक नजर आईं. मोदी-योगी से लेकर राहुल-प्रियंका और बाबा साहब के नाम पर दलितों की राजनीति करने वाले भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद रावण सबको माया ने खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने दलितों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए कांगे्रस-भाजपा की सरकारों के समय दलितों के साथ नाइंसाफी का पूरा हिसाब-किताब मीडिया को समझाया और यह भी कहा बसपा किसी की पिछल्लू पार्टी बनकर नहीं रह सकती है. दलितों की अनदेखी के मामलों…

Read More

कोलकाता. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए सोने के गहने बरामद किये हैं. गहनों का वजन करीब 654.51 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 31.32 लाख रुपये है.बीएसएफ के अनुसार गुरुवार को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने सीमा चौकी बानपुर इलाके में निगरानी बढ़ायी थी. इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो प्लास्टिक के कुछ बैग बांग्लादेश की ओर फेंकने की कोशिश कर रहा था. बीएसएफ के जवान मिली गुप्त…

Read More

रांची. रांची से कोलकाता के बीच जल्द ही रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा. इस संबंध में रेलवे की ओर से सूचना जारी की जायेगी. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी. असके अलावा रेलवे बोर्ड ने पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को भी आज 9 अक्टूबर से चलाने की मंजूरी दे दी है. ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को ओड़िशा के पुरी से चलेगी. पुरी से दिन के 10:55 बजे प्रस्थान करेगी. 19:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी और यहां से प्रस्थान का समय 19:40 बजे रखा गया…

Read More

मुंबई. भीमा-कोरेगांव मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 83 वर्षीय ट्राइबल राइट्स एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने फादर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सीपीआई माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. हालांकि एनआईए को अभी रांची से गिरफ्तार इस प्रिस्ट के बारे में आधिकारिक बयान जारी करना है. अधिकारियों ने न्बताया कि एलगार परिषद केस में यह फादर माओवादी षड्यंत्र में शामिल थे. अधिकारी ने यह भी कहा कि स्टेन स्वामी सीपीएम माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. सीपीएम के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें किसी सहयोगी के माध्यम से धन भी प्राप्त…

Read More