Author: Devanand Singh

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित गैंगरेप मामले की फिलहाल जांच चल रही है. इसी बीच शनिवार को हाथरस कांड में नक्सल कनेक्शन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. एसआईटी की टीम मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली महिला की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध नक्सली महिला पीड़िता के घर में भाभी बनकर रह रही थी. एसआईटी की जांच में सामने आया है कि 16 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक पीड़िता के घर में रहकर नक्सली महिला बड़ी साजिश रच रही थी. इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को बताया…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. उन्हें अब समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा. इसके लिए उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है. शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान…

Read More

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है. हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में अभी जानकारी नहीं है. इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है. यहां कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि आज तड़के सुरक्षाबलों को कुलगाम के चिनगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के एक दिन बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए.” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया, और दिवंगत नेता की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा.…

Read More

पटना. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत को लेकर राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि यादव जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ब्रांड वैल्यू शून्य है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को उनकी पार्टी ऐसे प्रचारित करती है, जैसे वे स्वाधीनता संग्राम में जेल गए हों. वह यह भी भ्रम फैलाती है कि यदि लालू प्रसाद चुनाव के समय…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 23वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया. इस मैच में दिल्ली की टीम ने राजस्थान को बुरी तरह हराया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आइपीएल 2020 में अपना पांचवां मैच 46 रन से जीता और अंकतालिका में नंबर वन की कुर्सी फिर से हासिल कर ली. इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन…

Read More

नई दिल्ली. स्वित्जरलैंड के साथ ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इनफॉरमेशन पैक्ट के तहत भारत को स्विस बैंकों के खाते की जानकारी साझा की है. स्वित्जरलैंड के फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा इस साल सूचना के आदान-प्रदान में लगभग 31 लाख वित्तीय खाते शामिल हैं. एफटीए ने वर्ष 2019 में भी करीब इतने ही खातों की जानकारी दी गई थी. हालांकि बयान में 86 देशों के बीच भारत के नाम का अलग से उल्लेख नहीं था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि भारत उन प्रमुख देशों में है, जिनके साथ स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों के ग्राहकों और अन्य…

Read More

कटरा. कोरोनाकाल में जो श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने नहीं जा पा रहे, अब उनके लिए खुशखबरी है. खबर के अनुसार कोरोना के चलते प्रदेश प्रशासन ने कई सारे दिशानिर्देशों के साथ प्रदेश में कई सारी छूट दी है. नए दिशा निर्देशों के साथ शुक्रवार से बार और 15 से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी है, लोगों को प्रदेश में अब बिना पास यात्रा करने पर भी कोई रोक नहीं होगी. पिछले 7 महीनों से माता वैष्णो देवी का दरबार बंद है, लेकिन अनलॉक 5 में और 17 अक्टूबर से शुरु हो रहे नवरात्र को देखते हुए…

Read More

भुवनेश्वर. ओडिशा में मयूरभंज सीजीएम कोर्ट ने कृषक ऋण फर्जीवाड़े में बैंक ऑफ इंडिया, झारपोखरिया शाखा के पूर्व प्रबंधक समेत पांच लोगों को 14 साल जेल की सजा सुनाई है. साथ ही सभी को 27-27 लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा है. बताया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2012-13 में ओडिशा सरकार की जल निधि योजना के तहत किसानों को पंप लगाने के लिए कर्ज देना था. दोषियों ने 131 किसानों के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर एक करोड़ 31 लाख रुपये निकाल लिए. बैंक के पूर्व प्रबंधक ने ही थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी. इस…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये टिकट आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है. अब ट्रेन में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से आधा घंटा पहले जारी किया जाएगा. यह ट्रेन में टिकट रिजर्वेशन का फाइनल चार्ट होगा. सामान्य तौर पर रेलवे आरक्षण का पहला चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से चार घंटे पहले जारी होता है. स्टेशन से ट्रेन के छूटने के आधा घंटा पहले टिकट रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट जारी करने उद्देश्य पहले रिजर्वेशन चार्ट के बाद खाली रही सीटों पर ऑनलाइन या खिड़की टिकट के जरिए…

Read More