जमशेदपुर। प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले योद्धा जहां प्लाज्मा रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे योद्धा भी हैं जो इस अभियान को ताकत देने के लिए दूसरी बार प्लाज्मा दान के लिए जुड़ रहे हैं, ऐसे ही योद्धा ओमप्रकाश पाठक तथा सुधांशु मोहन्ती ने आज जमशेदपुर ब्लड में 15 दिनों के अन्तराल पर अपना दूसरा प्लाज्मा डोनेशन किया, वहीं सुनील विमल तथा आलोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर पहली बार प्लाज्मा डोनेट किया।

आलोक कुमार जो कि टाटा स्टील सिन्टर प्लान्ट से प्लाज्मा डोनेट करने वाले चौथे योद्धा हैं और एक नियमित रक्तदाता के रूप में उन्होने अब तक 35 बार रक्तदान किया है और आज उन्होने प्लाज्मा डोनेशन के रूप में अपना 36वां रक्तदान किया।

प्लाज्मा दान करने वालों का उत्साह बढाने के लिए प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। सभी प्लाज्मा डोनर्स को जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा जमशेदपुप ब्लड बैंक की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया। चिकित्सक डॉ. एल.बी.पी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं प्लाज्मा डोनेशन के एक्सपर्ट टेक्निशियन ने कोरोना पर विजय पाने वाले योद्धाओं का जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन करवाया।

