Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल्द शुरू होगा रांची से कोलकाता के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन
    Headlines झारखंड

    जल्द शुरू होगा रांची से कोलकाता के बीच शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. रांची से कोलकाता के बीच जल्द ही रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा. इस संबंध में रेलवे की ओर से सूचना जारी की जायेगी. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन चलेगी. असके अलावा रेलवे बोर्ड ने पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को भी आज 9 अक्टूबर से चलाने की मंजूरी दे दी है.

    ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को ओड़िशा के पुरी से चलेगी. पुरी से दिन के 10:55 बजे प्रस्थान करेगी. 19:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी और यहां से प्रस्थान का समय 19:40 बजे रखा गया है.

    यह ट्रेन 22:10 बजे मुरी आयेगी और वहां से 22:12 बजे प्रस्थान करेगी, बोकारो स्टील सिटी में आगमन का समय 23:15 बजे होगा, तो प्रस्थान का समय 23:25 बजे. यह ट्रेन 3:10 बजे बिहार के गया पहुंच जायेगी. गया स्टेशन से यह ट्रेन 3:15 बजे खुलेगी तथा आनंद विहार टर्मिनल रात के 21:35 बजे पहुंचेगी.

    इसी तरह ट्रेन संख्या 02876 आनंद विहार-पुरी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को खुलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन देर रात 24:15 बजे गया पहुंच जायेगी. यहां 5 मिनट रुकने के बाद 24:20 बजे प्रस्थान करेगी.

    ट्रेन बोकारो स्टील सिटी सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी और 4:35 बजे यहां से रवाना हो जायेगी. मुरी में ट्रेन का आगमन 5:28 बजे होगा और ट्रेन यहां से 5:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सुबह करीब साढ़े सात बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन शाम 16:50 बजे पुरी पहुंच जायेगी.

    उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में रेल पटरियों के दोहरीकरण का कार्य होने के कारण ट्रेन संख्या 02875 पुरी-आनंद विहार स्पेशल 9, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2020 को पुरी से खुलने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, फैजाबाद, लखनऊ होते हुए आनंद विहार जायेगी. इसी तरह, वापसी में भी यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से ही आयेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभीमा कोरेगांव मामला: फादर स्टेन स्वामी को एनआईए ने किया गिरफ्तार
    Next Article बीएसएफ ने नाकाम की भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की कोशिश, लाखों के जेवर बरामद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.