Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी भारत आज भी मजबूत और कल भी मजबूत रहेगा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी भारत आज भी मजबूत और कल भी मजबूत रहेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020Updated:October 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कनाडा में आयोजित किये जा रहे रहे इंवेस्ट इंडिया कॉन्फे्रंस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद की दुनिया में काफी कुछ बदल चुका है. कई समस्याएं हमारे सामने हैं. उत्पादन और आपूर्ति की समस्या है. हालांकि भारत ने उन समस्याओं को पनपने नहीं दिया हमने लचीलापन दिखाया और समस्याओं का समाधान किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-कनाडा के द्विपक्षीय संबंध हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और कई साझा हितों से प्रेरित हैं. हमारे बीच व्यापार और निवेश हमारे मजबूत संबंधों का अभिन्न अंग हैं. दोनों देश कई मोर्चों पर मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के लगभग 150 देशों को दवा उपलब्ध करा चुका है. हमने दवा निर्माण और उसके वितरण में आदर्श कायम किया है. कोरोना काल में मार्च-जून के दौरान हमारे कृषि निर्यात में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वह भी तब जबकि पूरे देश में लॉकडाउन था.

    ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि भारत कल भी मजबूत था आज भी मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा. हमने अपने देश में बाजार विकसित करने के लिए कई सुधार किये हैं. हमने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए काफी काम किया है.

    भारत में बाजार के साथ-साथ मानसिकता में तेजी से बदलाव लाया गया है. श्रम कानूनों में सुधार कर हमने कर्मचारियों और नियोक्ताओं को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया है, ताकि काम का उचित माहौल बने. ऐसे में भारत में निवेश करना ना सिर्फ लाभकारी बल्कि सुरक्षित भी है क्योंकि हम निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश ने ली जदयू की सदस्यता
    Next Article रेलवे को निजी रेलगाड़ियों के लिए मिले 120 आवेदन, 15 में 14 कंपनियां भारतीय

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.