हाथरस. बुलगढ़ी केस की जांच कर रही गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की समय सीमा को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है. बुधवार को हाथरस कांड की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपनी थी, लेकिन जांच का दायरा बढ़ने की वजह से प्रमुख सचिव (गृह) ने 10 दिन का और वक्त दिया है. बता दें कि एसआईटी द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के एसपी, सीओ समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. एसआईटी को जांच के लिए सात दिन दिए गए थे. बता दें…
Author: Devanand Singh
मुंबई. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज फॉरवर्ड धनराज पिल्लै का मानना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाने की क्षमता हैं और कप्तान रानी रामपाल तथा गोलकीपर सविता पूनिया भारत को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित 25 वर्षीय रानी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है और उनके नेतृत्व में भारत ने एशियाई खेलों 2018 में रजत पदक जीता था और उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में भी अहम भूमिका निभाई थी. रानी ने…
मैकी क्यूरिन की उम्र 17 साल है. वह अमेरिका के टेक्सास में रहती है. उसकी हाइट 6 फीट 10 इंच है. उसने हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है. मैकी क्यूरिन के दांए पैर की लंबाई 53.255 इंच है. जबकि बाएं पैर की लंबाई 52.874 इंच है. मैकी क्यूरिन ने रूस के एकातेरिना लिसिना द्वारा आयोजित 52.2 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार इस पर मैकी क्यूरिन ने कहा है कि जिन लोगों का शरीर असामान्य शारीरिक विशेषताओं वाला होता है उन्हें शर्म नहीं करनी चाहिए. उन्हें खुद को…
चूरू. राजस्थान में गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चूरू जिले में 19 साल की युवती को अगवा कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैंगरेप की इस वारदात में 9 युवक शामिल बताये जा रहे हैं. आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. राजस्थान में दिनोंदिन बढ़ रही रेप की घटनाओं पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर इसे जंगलराज की स्थिति बताया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर…
गुवाहाटी. असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में ले लिया गया है. एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. पीके दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे. प्रवक्ता ने कहा कि दत्ता को असम सीआईडी द्वारा जारी ‘लुक आउट सर्कुलर’ (LOC) के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने पीटीआई को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में लेने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है और असम पुलिस…
रांची. बिहार विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीट नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय जनता दल से नाता तोड़ अकेले सात सीट पर चुनाव लड़ने का आज एलान किया. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में राजद से नाता तोड़ने का एलान करते हुए उस पर दगाबाजी का आरोप लगाया और कहा कि राजद पिछली बातों को याद नहीं रखता. उन्होंने कहा कि अब झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सात सीट झाझा, चकाई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और नाथनगर में उम्मीदवार उतारेगा. भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमें किसी से खैरात लेने की…
पटना. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी, जिसके तहत जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में 122 और भारतीय जनता पार्टी की झोली में 121 सीट गई है.मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा के बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव तथा दोनों पार्टियों के प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मंगलवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि तालमेल के तहत इस बार जदयू को 122…
नई दिल्ली. विमान सेवा कंपनियों को कोविड-19 महामारी के कारण हर मिनट तकरीबन सवा दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2020 की जुलाई में शुरू हुई दूसरी छमाही में विमान सेवा कंपनियों को करीब 77 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस प्रकार उन्हें हर महीने 13 अरब डालर या हर मिनट तीन लाख डॉलर का नुकसान होगा जो तकरीबन सवा दो करोड़ रुपए प्रति मिनट है. आयटा ने बताया कि विमानन क्षेत्र में सुधार की धीमी गति के मद्देनजर वर्ष 2021…
नयी दिल्ली: सूर्य कुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स की टीम राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदकर जीत की हैट्रिक बनाते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. सूर्य कुमार ने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की अपने आईपीएल (IPL) करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) (19 गेंद में नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए छह ओवर में 76 रन की अटूट साझेदारी करके मुंबई को चार विकेट पर 193…
काबुल (अफगानिस्तान). तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के मध्य प्रांत ओरूज़्गान में एक पुलिस चौकी पर हमला किया है, जिसमें आठ अधिकारी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. सूत्रों ने कहा, कल, तालिबान ने ख़ास ओरूज़्गान जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला किया और इस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गए. वहीं, चार अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारिक तौर पर और तालिबान की तरफ से भी अभी तक इस हमले को लेकर कुछ कहा नहीं गया है. बता दें कि सितंबर में काबुल और कट्टरपंथी आंदोलनकारियों के बीच कतर में सीधी बातचीत शुरू होने के बावजूद, घातक…
