वाशिंगटन. अमेरिका की दूसरी बड़ी सिनेमा थिएटर कंपनी रीगल सिनेमा कोरोना वायरस के कारण वित्तीय नुकसान को देखते हुए अमेरिका में अपने सभी 543 थिएटर बंद करेगा. कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. रीगल ब्रिटिश पेरेंट कंपनी सिनेवर्ल्ड है. हालांकि सप्ताह के अंत में 50 रीगल के स्थानों पर काम किया जाएगा. सिनेवर्ल्ड ने ट्वीट कर कहा, हम ब्रिटेन और अमेरिका में अस्थायी रुप से सिनेमा को बंद करने के प्रस्ताव की पुष्टि करते हैं लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. जैसे ही इस बाबत कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा हम अपने…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने पांच करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार करने वालों को बड़ी राहत देते हुये अगले वर्ष जनवरी से एक वर्ष में मात्र आठ जीएसटी रिटर्न भरने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज यहां हुयी जीएसटी परिषद की 42 वीं बैठक में कई निर्णय लिये गये. सीतारमण ने बैठक के बाद संवाददाताओं को ये जानकारी देते हुये कहा कि अभी हर कारोबारी को हर महीने दो रिटर्न जीएसटीआर थ्री बी और जीएसटीआर 1 भरने पड़ते हैं. इस तरह से एक वर्ष में…
भुवनेश्वर. ओडिशा में एक दशक बाद फिर खदान भ्रष्टाचार का मामला लौट आया है. राज्य में गैरकानूनी ढंग से खदान कारोबार किए जाने के आरोप लगाते हुए भाजपा एवं कांग्रेस के विधायकों ने सरकार को घेरने का काम किया है. विरोधी दल भ्रष्टाचार का आरोप खदान माफिया, प्रशासनिक अधिकारी एवं राज्य सरकार के कुछ लोगों पर लगा रहे हैं. विरोधी दल नेता प्रदीप्त कुमार नायक ने सदन में गैरकानूनी खदान कारोबार का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि खदान माफिया एवं कुछ अधिकारी मिलकर एक लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं. जिसमें राज्य सरकार के कुछ लोग भी शामिल हैं.…
ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण के विरोध में 12 अक्टूबर से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में रेलवे की जोनल, डीआरएम स्तर की यूनियनों, बैंक, बीमा, टेलीकॉम, पोस्टल, की यूनियनों, विभिन्न उद्योग संघों, विभिन्न कर्मचारी संघ, छात्र संघ,व्यापारी संघ इत्यादि से आंदोलन में सहयोग मांगा. पत्र में श्री पाठक कहा कोवीड रिलीफ पैकेज के नाम पर ऑर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण की घोषणा वित्त मंत्री द्वारा की गई थी, साथ ही डिफेंस के क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 49त्न से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दी गई है. डिफेंस के…
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा, जबलपुर व भोपाल रेल मंडलों के समस्त स्टेशनों, कार्यस्थलों, गैंगचालों, रेलवे कॉलोनियों, में रेलकर्मचारियों को बोनस, रेलों के निजीकरण, एनपीएस के प्रति जागरूकता के तहत बोनस अधिकार पखवाड़ा का आगाज किया गया. इस मौके पर डबलूसीआरईयू के महामंत्री ने केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय को चेतावनी देते हुए कहा कि बोनस रेल कर्मचारियों का अधिकार है, यह हर हाल में देना होगा, नहीं तो रेल का पाहिया कर्मचारी जाम कर देंगे. यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि दिनांक 05 अक्टूबर से प्रारंभ हुये बोनस अधिकार पखवाड़े के…
मुंबई. कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई एक्ट्रेस उनके साथ सहज हैं. इस मामले में ऋचा चड्ढा अपना नाम घसीटा जाने पर खासा नाराज हुई थी. अब वो पायल के आऱोपों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट जा पहुंची हैं. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में पायल के खिलाफ 1.1 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पायल घोष के…
नई दिल्ली. भारत-चीन के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिश जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 17 नवंबर को ब्रिक्स की बैठक में आमने-सामने हो सकते हैं. 17 नवंबर को ब्रिक्स देशों की वर्चुअल बैठक होगी. ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं. बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पांच महीने से गतिरोध बना हुआ है जिससे दोनों के रिश्तों में महत्वपूर्ण रूप से तनाव आया है. विवाद के हल के लिये दोनों पक्षों ने कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ता…
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण अब भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही फैल रहा है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 61,267 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. हालांकि 884 मरीजों की जान भी चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 85 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 19 हजार…
बिहार के चुनावों में वर्चस्व को बचाने की होड़ – ललित गर्ग- बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां एवं सरगर्मियां चरम पर हैं, वहां चुनावी चौसर अब लगभग बिछ चुकी है। कुल मिलाकर इस बार मुकाबला जेडीयू-बीजेपी बनाम आरजेडी-कांग्रेस-कम्युनिस्ट का बनता दिख रहा है। एनडीए में दरार पड़ चुकी है और लोजपा ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह चुनाव अनेक दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण है। इन चुनावों की खास बात यह भी है कि विपक्ष तो हमेशा की तरह सरकार की गड़बड़ियों और नाकामियों को मुद्दा बना रहा है, पर सत्तापक्ष नई पिच की तलाश में है। एक और…
राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह व धरना कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस (युपी) की बेटी के साथ दरिंदों के घिनौना हरकत कर हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी देने के मांग जमशेदपुर : एआईसीसी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव , कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह व धरना कार्यक्रम के माध्यम से हाथरस (युपी) की बेटी के साथ दरिंदों के व्दारा घिनौना हरकत कर हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी देने के मांग को लेकर तथा पीड़ित परिवार से मिलने हेतु पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सह…
