Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उड़ीसा में खदान भ्रष्टाचार मामले में पक्ष-विपक्ष में टकराव, राज्य सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    उड़ीसा में खदान भ्रष्टाचार मामले में पक्ष-विपक्ष में टकराव, राज्य सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. ओडिशा में एक दशक बाद फिर खदान भ्रष्टाचार का मामला लौट आया है. राज्य में गैरकानूनी ढंग से खदान कारोबार किए जाने के आरोप लगाते हुए भाजपा एवं कांग्रेस के विधायकों ने सरकार को घेरने का काम किया है. विरोधी दल भ्रष्टाचार का आरोप खदान माफिया, प्रशासनिक अधिकारी एवं राज्य सरकार के कुछ लोगों पर लगा रहे हैं.

    विरोधी दल नेता प्रदीप्त कुमार नायक ने सदन में गैरकानूनी खदान कारोबार का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि खदान माफिया एवं कुछ अधिकारी मिलकर एक लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं.

    जिसमें राज्य सरकार के कुछ लोग भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री को बार बार पत्र लिखने पर भी उसका जवाब नहीं मिल रहा है. एएमडीआर एक्ट 2015 का गलत विश्लेषण कर खदान माफिया की मदद की जा रही है. खदान लीज नवीकरण में उसी खदानों को अग्राधिकार दिया जा रहा है.

    इससे राज्य राजकोष को भारी नुकसान हो रहा है. सिराजुद्दीन खदान, रूंगटा माइंस आरएन माइनिग को 2015 से 2020 मार्च तक गैरकानूनी ढंग से खदान का कारोबार करने दिया गया.
    उसी तरह से कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट के मामले में प्रसंग उठाते हुए कहा कि राज्य के नौ खदान से 3600 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है.

    सरकार के अनजाने में यह कभी भी सम्भव नहीं है. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. कहा कि नौ खदानों का नाम जिनसे राजस्व नुकसान हुआ है उसमें नुआगां लौह अयस्क खदान, उइपाली, बलदा लौह अयस्क, ठाकुराणी, नइड़ा, नदीडी, जुरूड़ी एवं नारायणीपोषी लौह अयस्क खदान होने की जानकारी उन्होंने दी.

    वहीं दूसरी ओर, बीजद विधायक प्रताप देव ने कहा है कि 2015-16 में ओडिशा दौरे पर आए केन्द्र सरकार के तत्कालीन कोयला एवं ऊर्जा मंत्री पियुष गोयल तथा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा था कि खदान निलामी से ओडिशा को लाखों करोड़ रुपये का खदान राजस्व मिलेगा. उन्होंने पूछा, कितने रुपये प्रदेश को राजस्व मिला? सुप्रीमकोर्ट के निर्देश एवं केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के तहत नीलामी की जा रही है. विरोधी दल सस्ती राजनीति कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 अक्टूबर से देशव्यापी आयुध निर्माणियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल, अन्य विभागों की यूनियंस से सहयोग मांगा
    Next Article 5 करोड़ तक के कारोबारियों को वर्ष में मात्र आठ GST रिटर्न भरने होंगे: सीतारमण

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.