जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एयर फोर्स वॉरियर, जमशेदपुर की ओर से 8 अक्टूबर को साकची स्थित साई रेजीडेंसी में 94वां भारतीय वायु सेना दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत सार्जेंट ए.बी.के. सिन्हा को श्रद्धांजलि देने और भारतीय वायु सेना के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर हुई।
इसके बाद केक काटने के साथ सामूहिक नृत्य व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नवनिवृत्त सदस्यों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी एयर वॉरियर का जोश और अनुशासन कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। संस्था ने एकजुटता और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन ‘नभः स्पर्शं दीप्तम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ हुआ।

