Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर है कि नए संक्रमण के मामलों से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 74,442 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. जबकि 76,737 मरीज कोरोना से ठीक हो गए. हालांकि 903 मरीजों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 23 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 2 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 34 हजार…

Read More

नई दिल्ली. हाथरस केस में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़ा खुलासा किया है. एजेंसियों के हाथ जो सबूत लगे हैं उसके अनुसार इस केस में पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की साजिश थी. एजेंसियों को यह भी सबूत मिले कि एमनेस्टी इंटरनेशनल और इस्लामिक देश इसके लिए फंडिंग कर रहे थे. जस्टिस फॉर हाथरस के नाम से एक वेबसाइट बनाई गई थी. वेबसाइट पर विरोध-प्रदर्शन की आड़ में देश और प्रदेश में दंगे कराने और दंगों के बाद बचने का तरीका बताया गया था. इतना ही नहीं अफवाहें फैलाने के लिए मीडिया और…

Read More

पूर्णिया. बिहार में राजद के पूवज़् नेता शक्ति मलिक की हत्या मामले में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन सब पर शक्ति मलिक के परिवार की तरफ से हत्या का षडय़ंत्र रचने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पूर्णिया के केहट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. राजद के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव शक्ति मलिक की रविवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक शक्ति की पत्नी खुशबू देवी ने इस मामले में रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मनीष की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने इस मामले में एडिशनल चीफ होम सेक्रेटरी और डीजीपी को तलब किया है. बताया जा जा रहा है कि मनीष शुक्ला की रविवार की शाम उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वो पार्टी ऑफिस जा रहे थे, हैरानी की बात ये कि मनीष को टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के पास ही शाम के वक्त गोली मार दी गई, घायल मनीष को अपोलो अस्पताल से जाया…

Read More

पटना/दिल्ली. बिहार में हो रहे विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए आज पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री तथा राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं वहीं उनकी मां और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की भी पार्टी में वापसी हुई है. भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस तरह पुतुल कुमारी की भी भाजपा में फिर से वापसी हो गई है.…

Read More

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात में जैव सुरक्षा वातावरण में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें संस्करण पर भी फिक्सिंग के बादल मंडराने लगे हैं जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी की है. समझा जाता है कि एक बाहरी एजेंट ने आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ी से फिक्सिंग को लेकर संपर्क साधा है. इस खिलाड़ी और उसकी टीम के नाम को ऐसे मामलों में गोपनीय प्रक्रिया के चलते गुप्त रखा गया है. इस मामले की पुष्टि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने की है. एसीयू के प्रमुख अजित सिंह ने कहा है कि आईपीएल में एक खिलाड़ी से किसी…

Read More

पंचकूला. कोविड में लोगो के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने एक और गांव में कारनामा कर दिखाया है मामला पचकुला का है जहा एक युवक गांव में इंटरनेट की स्पीड से परेशान पेड़ पर चढ़ पढ़ाई करता था. जैसे ही इस बात का सोनू सूद को पता चला वैसे ही उन्होंने गांव में टॉवर लगवा दिया. आपको बतादे की कोविड के प्रकोप के बीच पंचकूला से 20 किलोमीटर दूर स्थित दापना गांव में कोई मोबाइल टावर न होने के चलते बच्चों को पेड़ों पर चढ़कर ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ती थी. लेकिन, अब इन बच्चों के लिए एक्टर सोनू सूद…

Read More

नई दिल्‍ली. कोरोना काला में करेंसी नोट को सुरक्षित नहीं समझें. रिजर्व बैंक का कहना है कि करेंसी नोटों से किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया और वायरस एक दूसरे के बीच फैल सकता है. रिजर्व बैंक (RBI) ने यह जानकारी कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) को दी है. दरअसल, कैट ने पूछा था कि क्या करेंसी नोट बैक्टीरिया और वायरस फैलाने में सक्षम हैं? उसी के जवाब में यह मेल आया है. वित्त मंत्री से पूछा था सवाल कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक बीते 9 मार्च 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन…

Read More

दुबई. फॉर्म में लौटे शेन वाटसन (नाबाद 83) और फॉर्म में चल रहे फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 87) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 181 रन की अविजित ओपनिंग साझेदारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से रौंद कर जीत की लय हासिल कर ली. पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल की 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन वाटसन और डू प्लेसिस की ओपंिनग साझेदारी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया. चेन्नई ने 17.4…

Read More

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रविवार को एक रिहायशी मकान में चल रहे रजाई गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई. इस हादसे में ढाई साल के एक मासूम बच्चे व उसके पिता की मौत हो गई. जबकि आग की लपटों के बीच घर में तीसरी मंजिल पर फंसी दो महिलाओं, दो मासूम बच्चों सहित पांच जनों ने पड़ोस के मकान की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद सभी को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया. घटना का पता चलने पर पुलिस, दमकल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची. करीब आधा घंटे में…

Read More