Author: Devanand Singh

मनाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का शनिवार को लोकार्पण किया. इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए दस साल का इंतजार आज खत्म हो गया. लाहौल स्पीति के लिए यह समां किसी उत्सव से कम नहीं. पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3200 करोड़ की लागत से यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है. टनल की शुरुआत से सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच…

Read More

लखनऊ. हाथरस मामले में लापरवाही बरतने के चलते जिले के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांत वीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनके अलावा चंदपा थाने के इंस्पेक्टर समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है. हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार और एसपी विक्रांत वीर को निलंबित कर दिया गया है. अब दोनों का नारको टेस्ट होगा. कुछ देर पहले एसआईटी की रिपोर्ट सीएम योगी को दिखाया गया और फिर ये फैसला लिया गया. हाथरस मामले में योगी सरकार ऐक्शन मोड में आ गई है. शुक्रवार 2 अक्टूबर की देर शाम सरकार ने…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान को सामाजिक और आर्थिक बदलाव के प्रयासों का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए अव्वल दर्जे का वैज्ञानिक अनुसंधान उपलब्ध कराना चाहती है. गांधी जयंती के दिन वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (वैभव) शिखर सम्मेलन का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने विज्ञान, अनुसंधान और शोध को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अपने किसानों की मदद के लिए हम…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और इस पर चीन जो दावे करता है, वे गलत हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में किसी बाहरी ताकत की दखलंदाजी घुसपैठ मानी जाएगी और अमेरिका इसका सख्त विरोध करता है. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ये भी कहा कि एलएसी पर घुसपैठ चाहे आम नागरिकों की हो या सैनिकों की, अमेरिका इसका विरोध करेगा. वक्त की अहमियत भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चल रहा है. यहां कई हिस्सों में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं. ऐसे वक्त अमेरिकी विदेश विभाग…

Read More

नई दिल्ली. हाथरस में हुई घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है. जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीपीएम महासचिव सीतारमण येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए. जंतर मंतर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जनपथ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है. राजीव चौक, पटेल चौक पर भी एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है. येचुरी ने कहा कि यूपी सरकार के पास सत्ता में…

Read More

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का आरोप है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हथियार बनाकर पाकिस्तानी सेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ सेना पर राजनीतिक दखल देने का गंभीर आरोप लगाकर अपने ही देश में एक खतरनाक सियासी खेल खेल रहे हैं और उन्हें इसमें भारत का समर्थन मिल रहा है. इमरान खान ने दावा किया कि उनकी सरकार और सेना के बीच अब तक का सबसे बेहतरीन तालमेल और रिश्ता है. उनका दावा है कि देश की सभी संस्थाएं अपनी अपनी सीमा में रहते हुए एक दूसरे से…

Read More

देहरादून. उत्तराखंड में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को कोविड-19 की गाइडलाइन में छूट देने का असर दिखने लगा है. इस वीकेंड गंगोत्री को छोड़कर अधिकतर धामों में दर्शनों की बुकिंग फुल हो चुकी है. कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद लागू सख्त मानकों के चलते चारों धामों में बेहद कम श्रद्धालु पहुंच रहे थे. उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण तभी होता था, जब आवेदक 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करता था. अब सरकार के बाद बोर्ड ने भी 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त कर दी है. इसका असर पहले ही सप्ताह में…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस अब 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. पिछले 24 घंटों में 1,069 लोगों की मौत के साथ अब यह आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है. देश में अब तक 1,00,842 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 79,476 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में अब कोरोनोवायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,73,545 हो गए हैं, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 1,00,842 हो…

Read More

नई दिल्ली. देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एक खुशखबरी दी है. उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक सकारात्मक दी है. एम्स निदेशक ने कहा कि अगर सभी चीजें सही तरीके से चलती हैं तो 2021 की शुरुआत में भारत के बाजारों में कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो जायेगी. पर इसके साथ उन्होंने यह भी कर कहा की दवा बाजार में आ तो जायेगी पर शुरुआती दौर में जितनी दवा बाजार में आयेगी वह देश की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगी.्र एम्स निदेशक ने कहा कि इस बात की गारंटी देना…

Read More

नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा अभी थम नहीं रहा. शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं पंजाब के किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज करते हुए गुरुवार से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया है, साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी विरोध होगा. किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी देने की बात बिल में शामिल करे. पंजाब के अलग-अलग इलाकों में किसान सड़कों और रेल की पटरी पर बैठे हुए हैं. यहां कई जगह ट्रेन सर्विस रोक दी गई है. बीते दिन भी…

Read More