Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथरस रेप कांड: जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हाथरस रेप कांड: जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हाथरस में हुई घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है. जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीपीएम महासचिव सीतारमण येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए. जंतर मंतर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जनपथ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है. राजीव चौक, पटेल चौक पर भी एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है.

    येचुरी ने कहा कि यूपी सरकार के पास सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

    हमारी मांग है कि न्याय सुनिश्चित किया जाए. वहीं चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं हाथरस जाऊंगा. जब तक यूपी के मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं और न्याय नहीं होता है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा. मैं सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करता हूं कि घटना पर संज्ञान ले.

    14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था. लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद प्रशासन ने जबरन रात में लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइमरान खान ने कहा, सेना के खिलाफ आग उगलने वाले नवाज शरीफ को इंडिया का समर्थन
    Next Article अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा, चीन का दावा गलत: अमेरिका

    Related Posts

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.