Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा, चीन का दावा गलत: अमेरिका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा, चीन का दावा गलत: अमेरिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और इस पर चीन जो दावे करता है, वे गलत हैं.

    अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में किसी बाहरी ताकत की दखलंदाजी घुसपैठ मानी जाएगी और अमेरिका इसका सख्त विरोध करता है. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ये भी कहा कि एलएसी पर घुसपैठ चाहे आम नागरिकों की हो या सैनिकों की, अमेरिका इसका विरोध करेगा.

    वक्त की अहमियत

    भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चल रहा है. यहां कई हिस्सों में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं. ऐसे वक्त अमेरिकी विदेश विभाग का भारत के समर्थन में बयान जारी करना, चीन पर दबाव बना सकता है.

    अमेरिकी विदेश विभाग की फॉरेन प्रेस सेंटर यूनिट ने इस बारे में गुरुवार को बयान जारी किया.

    कहा, भारत और चीन की सीमा पर मौजूद कुछ हिस्सों पर हम अपना नजरिया फिर साफ कर रहे हैं.

    अरुणाचल प्रदेश को हम 60 साल से भारत का अटूट हिस्सा मानते हैं. यहां होने वाली किसी भी एकतरफा कार्रवाई या घुसपैठ का अमेरिका विरोध करता है. फिर चाहे यह आम लोगों द्वारा की जाए या सेना द्वारा.

    भारत के सामने चुनौतियां

    विदेश विभाग ने कहा, भारत इस वक्त सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है. इसी वक्त भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ा है, और ये दोनों देशों के लिए बेहद अहम है. हम भारत को एडवांस्ड सिस्टम और हथियार दे रहे हैं. इससे साफ हो जाता है कि अमेरिका भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर कितनी मजबूती से उसके साथ खड़ा है. दोनों देश सैन्य स्तर पर सहयोग कर रहे हैं. हिंद महासागर और दूसरी जगहों पर साथ अभ्यास कर रहे हैं.

    चीन को जवाब दिया जाएगा

    विदेश विभाग ने साफ कर दिया कि साल के आखिर में भारत और अमेरिका के बीच मंत्री स्तर की बातचीत होगी. टोक्यो में अगले महीने क्वाड समूह की बैठक भी तय वक्त पर ही होगी. इसमें भारत, अमेरिका, जापान के अलावा ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा. इन चारों ही देशों को चीन अलग-अलग मोर्चों पर चुनौती देने की कोशिश कर रहा है. इस मीटिंग में इन चारों देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे. स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी साफ कर दिया कि चीन के आक्रामक रवैये का मुकाबला करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथरस रेप कांड: जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए सीएम केजरीवाल, इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
    Next Article किसानों के लिये हो अच्छे उत्पादन का वैज्ञानिक अनुसंधान: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.