Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जोड़ापीटल के पास नेशनल हाईवे पर अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी राम लखन यादव पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए आए थे। टीम छापेमारी कर वापस हजारीबाग लौट रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे जोड़ापीटल के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई।

    हादसा इतना भीषण था कि वाहन की आगे की सीट पर बैठे आरक्षी राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी ग्रीन पासवान, एक निजी चालक तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मृतक के परिजन कामेश्वर चौधरी ने बताया कि राम लखन यादव झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और ड्यूटी पूरी कर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    कामेश्वर चौधरी ( मृतक के परिजन )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार
    Next Article जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    Related Posts

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    July 14, 2026

    कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजमगढ़ में संपन्न हुई भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने सुनाई रचनाएं

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    नालासोपारा के रीगल स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं मुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.