कोरोना आने के बाद जब से लॉकडाउन लगाया गया हैं आबादी का एक बड़ा हिस्सा वर्क फ्रोम होम अपनाकर अपना काम घर से ही कर रहा हैं. इसे सुविधा के तौर पर भी देखा जा रहा हैं. वर्क फ्रोम होम में लंबे समय से बैठकर काम करना होता हैं. लेकिन अनजाने में यह सुविधा आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं. आज इस कड़ी में हम आपको वर्क फ्रोम होम के दौरान होने वाली उन स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे बचाव से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं. अकेलापन- अकेलापन यहां सबसे आम…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर किसानों की मांग को जायज ठहराया है और मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा आज किसानों, मजदूरों के सबसे बड़े हमदर्द महात्मा गांधी की जयंती है, गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा भारत के गांव, खेत और खलिहान में बसती है. आज जय-जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है.…
नई दिल्ली. असम पुलिस ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में बीजेपी नेता दिबान डेका को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही अब तक 20 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. डेका पर असम पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, इस मामले में पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी हैं. असम पुलिस राज्य में 587 पुलिस सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति करने जा रही थी. लेकिन परीक्षा से पहले ही इसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया. इसके बाद 20 सितंबर को परीक्षा रद्द कर दी गई. इस परीक्षा में 60 हजार…
नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. दुनियाभर में अब तक 3 करोड़ 44 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस महामारी के कारण अभी तक 10.27 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई देशों में वैज्ञानिकों की टीमें इस पर लगातार काम कर रही हैं. वहीं हाल ही में रूस ने कोरोना वायरस संक्रमण पर सफल इलाज का दावा करते हुए पहली कोरोना वैक्सीन को उतारा था. वहीं अब कोरोना वैक्सीन की ओर एक और कदम बढ़ाते…
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 64 लाख मामले हो चुके हैं. इनमें से करीब एक लाख मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में 81,484 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. जबकि 78,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए. हालांकि 1095 मरीजों की जान भी चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63.94 लाख हो गई है. इनमें से 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9.42 लाख हो गई और 53.52 लाख लोग ठीक हो…
कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न संकट के चलते देश में अभी आर्थिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से पटरी पर नहीं आ सका है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सालाना जीएसटी रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की समयसीमा को एक महीने बढ़ा दी है. अब जीएसटी टैक्सपेयर्स 31 अक्टूबर 2020 तक सालाना जीएसटी रिटर्न फाइल कर सकते हैं. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग से उचित मंजूरी हासिल करने के बाद सरकार ने GSTR-9 और GSTR-9C के तहत वार्षिक…
नई दिल्ली. डीआरडीओ ने स्वदेशी लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का आज 1 अक्टूबर को लंबी रेंज पर स्थित एक टारगेट को भेदते हुए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. यह परीक्षण 22 सितंबर 2020 को किए सफल परीक्षण की निरंतरता में केके रेंजेज (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन से किया गया. एटीजीएम 1.5 से 5 किमी के रेंज में एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ईआरए) संरक्षित बख्तरबंद वाहनों को भेदने के लिए एक क्रमबद्ध हीट वारहेड तैनात करती है. इसे मल्टी प्लेटफार्म लांच क्षमता के साथ विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन से की 120 एमएम राइफल्ड गन से…
मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में कथित ड्रग नेक्सस की जांच कर रहा हैl अब आ रही खबर के अनुसार 6 बॉलीवुड अभिनेता NCB की रडार पर हैं और उन्हें पूछताछ के लिए जल्दबुलाया जा सकता हैl नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा थाl बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का ड्रग की जांच में नाम सामने आने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. उनसे पूछताछ के बाद ऐसी खबरें आईं कि कुछ पुरुष कलाकार भी एनसीबी की जांच के दायरे में हैं.…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने डीजीसीए के क्रेडिट शेल माध्यम से यात्रियों के टिकट रिफंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने कहा कि अगर लॉकडाउन के दौरान यात्रा का टिकट था तो यात्रियों को एयरलाइन कंपनियां तुरंत रिफंड करें. इसके अलावा अगर यात्रियों ने लॉकडाउन के बाद की यात्रा के लिए टिकट कैंसिल कराया है तो उसका भी पैसा तीन हफ्ते के भीतर वापस करना होगा. डीजीसीए को क्रेडिट सेल के माध्यम से यात्रियों के टिकट रिफंड के प्रस्ताव को मंजूरी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जस्टिस अशोक भूषण, आर एस रेड्डी और एम…
बेंगलुरु. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस गठबंधन करने लायक पार्टी नहीं है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म का आदर नहीं करती. राज्य में 2 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कर्नाटक कांग्रेस द्वारा जेडीएस के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावना से इनकार करने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जेडीएस की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का…
