Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात से पूरा देश हिला हुआ है. इस जघन्य कांड के बाद देशभर में आक्रोश है और इंसाफ की मांग कर रहे हैं. इस बीच एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि साल 2019 में हर रोज करीब 87 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं. देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, 2018 के मुकाबले 2019 में दुष्कर्म के मामलों में सात फीसद की वृद्धि हुई. हालांकि, इस अवधि में हत्या और अपहरण की घटनाओं में…

Read More

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट के बीच 1 अक्टूबर से रोजमर्रा की कई चीजें बदलने वाली है. ड्राइविंग लाइसेंस-डीएल रखने की टेंशन खत्म हो जाएगी. दुकानदार पुरानी मिठाई नहीं बेच सकेंगे. 1 अक्टूबर से देश से बाहर पैसा भेजने पर भी टीसीएस कटेगा. साथ ही बैंकिंग और मोटर वाहन सहित अन्य नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. 1 अक्टूबर से मोटर वाहन नियम, रसोई गैस और उज्जवला योजना समेत कई नियम बदल रहे है. ऐसे में जरूरी है कि आप इनके बारे में पहले से ही जान लें. दुकानदार नहीं बेच सकेंगे पुरानी मिठाई बाजार में बिकने…

Read More

पटना. बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने आज बुधवार 30 सितम्बर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. नीतीश कुमार से मिलने के लिए केके सिंह के साथ उनकी बेटी और दामाद भी पहुंचे थे. बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सुशांत सिंह राजपूत के परिजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है, हालांकि परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि यह महज एक शिष्ट वार्ता है. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत…

Read More

मुंबई. कांग्रेस की तरफ से कैबिनेट बैठक के बहिष्कार की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को नए कृषि कानून लागू करने का अगस्त महीने में दिया आदेश वापस ले लिया है. राज्य सरकार में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की तरफ से महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध कर इसे किसान विरोधी कहने के बाद उद्धव की अगुवाई वाली सरकार कृषि सुधार कानूनों को लागू करने को लेकर असमंजस में हैं. हाल ही में संसद के दोनों सदनों में इस कानून के भारी विरोध के बीच पास कराया गया है. पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रारंभिक बोली जमा करने की समय सीमा को चौथी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है. इस बार इसमें डेढ़ महीने की बढ़ोतरी की गई है. सरकार बीपीसीएल में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने वाली है. बीपीसीएल भारत की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन विक्रेता व तीसरी सबसे बड़ी कच्चा तेल परिशोधन कंपनी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल नवंबर में बीपीसीएल में सरकार की पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने की मंजूरी दी थी. इसके लिए अभिरुचि पत्र…

Read More

हाल ही में भारतीय नौसेना ने हेलीकॉप्टर पर्यवेक्षकों के रूप में दो महिला अधिकारियों सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह के चयन की घोषणा की, जिससे वे पहली महिला हवाई युद्धपोत संचालक बन गईं. इस साल मार्च में सर्वोच्च न्यायालय ने यह माना था कि नौसेना में महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी स्थायी आयोग के लिए पात्र है. नौसेना ने पिछले साल दिसंबर में पहली महिला पायलट को भी शामिल किया था. नौसेना में महिलाओं के लिए इन घटनाओं का इतिहासिक मतलब है, पहले महिलाओं को परमानेंट कमीशन की अनुमति नहीं थी. अब सुप्रीम कोर्ट के एक…

Read More

कांग्रेस का षड्यंत्र उज़ागर, सत्य की जीत : दिनेश लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री कल्याण सिंह, डा. मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। कहा कि इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है। अयोध्याजी और रामभक्तों के विरुद्ध कांग्रेस के षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो गया। ● उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं : अंकित बाबरी विध्वंस के…

Read More

झारखंड में बॉलीवुड की तर्ज़ पर बने फ़िल्म सिटी, राज्य सरकार पहल करे : विष्णु ओझा झारखंड में पर्यटन और दर्शनीय स्थलों की भरमार है, ऐसे में सिनेमा उद्योग को लेकर यहां अपार संभावनाएं है। फ़िल्म सिटी बनाने की दिशा में झारखंड सरकार को पहल करनी चाहिए। उक्त सुझाव भोजपुरी स्वर सम्राट और प्रख्यात गायक विष्णु ओझा ने कही। विष्णु ओझा जमशेदपुर में भक्ति देवी गीत एलबम की शूटिंग के सिलसिले में जमशेदपुर आये हैं। बुधवार को गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करने के क्रम में कहा कि पूर्वांचल के सुयोग्य कलाकारों को बॉलीवुड…

Read More

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा ■ शहर में अपराधी हो रहे बेलगाम, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करे प्रशासन: गुंजन यादव जमशेदपुर, बुधवार। जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हो रहे हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, दुष्कर्म एवं रंगदारी की घटनाओं से शहरवासी भयाक्रांत हैं। बुधवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व…

Read More

पटमदा युवा वाहिनी ने किया टॉपर्स का सम्मान ● स्वाभाविक रुचि के विषयों को अपना लक्ष्य बनाएं छात्र : कुणाल पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ पॉइंट स्कूल प्रांगण में पटमदा युवा वाहिनी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस सम्मान समारोह में पटमदा प्रखंड के 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के टॉपर्स और अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व मुख्य वक्ता समाजसेवी सह क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद जामिनिकान्त महतो ने द्वीप जलाकर किया। यहाँ उपस्थित हुए सभी टॉपर छात्रों को समृतिचिन्ह…

Read More