Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2019 में हर रोज 87 दुष्कर्म, कुल 32033 मामले दर्ज, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा
    Headlines

    2019 में हर रोज 87 दुष्कर्म, कुल 32033 मामले दर्ज, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात से पूरा देश हिला हुआ है. इस जघन्य कांड के बाद देशभर में आक्रोश है और इंसाफ की मांग कर रहे हैं. इस बीच एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि साल 2019 में हर रोज करीब 87 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं. देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, 2018 के मुकाबले 2019 में दुष्कर्म के मामलों में सात फीसद की वृद्धि हुई. हालांकि, इस अवधि में हत्या और अपहरण की घटनाओं में मामूली गिरावट दर्ज की गई.

    महिला उत्पीडऩ के मामलों में भी बढ़ोतरी

    एनसीबी के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में देश में प्रतिदिन औसतन 87 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए. जबकि, महिला उत्पीडऩ से जुड़े कुल लगभग 4,05,861 मामले दर्ज हुए. साल 2018 में देशभर में महिला उत्पीडऩ के कुल लगभग 3,78,236 मामले दर्ज हुए थे. आंकड़ों के अनुसार, 2019 में दुष्कर्म के कुल 32,033 मामले दर्ज किए गए, जो महिला उत्पीडऩ को लेकर दर्ज कुल मामलों में से 7.3 प्रतिशत है.

    2017 से लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

    साल 2018 में पूरे देश में दुष्कर्म के कुल 33,356 मामले दर्ज हुए जो 2017 से ज्यादा है. 2017 में कुल 32,5,59 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए. वहीं दूसरी तरफ हत्या और अपहरण के मामलों में कमी आई है. आंकड़ों के अनुसार, 2018 में हत्या के 29,017 मामले दर्ज किए गए. जबकि 2019 में यह आंकड़ा 28,918 लोगों की हत्या हुई. इसी तरह 2019 में अपहरण के 1,05,734 मामले में दर्ज हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 अक्टूबर से रोजमर्रा की जरूरतों में हो रहा यह बदलाव, बैंक-वाहन, डीएल से जुड़े यह नियम होंगे प्रभावी
    Next Article पंजाब में बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की सालाना लाइसेंस फीस माफ

    Related Posts

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    September 15, 2026

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    September 15, 2026

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    पंचतत्व में विलीन हुए श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    हिंदी दिवस पर साहित्य, कला, संस्कृति व पत्रकारिता के नौ व्यक्तित्व सम्मानित

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती पर सिमरिया में विचार गोष्ठी आयोजित

    गणेश पूजा के अवसर पर छ: दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.