Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा

    ■ शहर में अपराधी हो रहे बेलगाम, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करे प्रशासन: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, बुधवार। जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में हो रहे हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, दुष्कर्म एवं रंगदारी की घटनाओं से शहरवासी भयाक्रांत हैं। बुधवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा के शिष्टमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को हाल के दिनों में तेजी से बढ़े आपराधिक घटनाओं पर ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने विगत कुछ दिनों में हुए बड़ी वारदातों का उल्लेख करते हुए बताया कि जमशेदपुर की पहचान शिक्षित, शांतिप्रिय के साथ व्यावसायिक शहर के रूप में है। परंतु महागठबंधन की सरकार बनते ही निरंतर बढ़ते आपराधिक घटनाओं से शहर की छवि धूमिल होने के साथ लौहनगरीवासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। भाजपा ने दो दिनों में भालूबासा, उलियान एवं कदमा फार्म एरिया के घरों में दिनदहाड़े हुई डकैती एवं सुनसान क्षेत्रों में छिनतई समेत रात्रि में दुकानों के ताले तोड़ हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की। मीडिया से बात करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि शहर में अपराधी दिन के उजाले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। निरंतर हो रही ऐसी घटनाओं से साफ है कि शहर की विधि व्यवस्था बेलगाम हो रही है और अपराधी के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पूजा का उत्सव प्रारंभ होने वाला है, ऐसे में जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने घटित आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन कर शामिल अपराधियों के गिरफ्तार करने की मांग की है, जिससे शहरवासियों में व्यापत भय खत्म हो। गुंजन यादव ने जिला प्रशासन को भरोसा दिया कि इस दिशा में प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही में भाजपा पूर्ण रूप से सहयोग करेगी।

    इस अवसर पर संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश नाग, उपेंद्र गिरी, अमर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव के एक व्यक्ति के तथाकथित भूख से हुई मृत्यु के मामले पर उपायुक्त द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खंडन किया
    Next Article झारखंड में बॉलीवुड की तर्ज़ पर बने फ़िल्म सिटी, राज्य सरकार पहल करे : विष्णु ओझा

    Related Posts

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    September 15, 2026

    कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    September 15, 2026

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

    कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    हिंदी दिवस पर साहित्य, कला, संस्कृति व पत्रकारिता के नौ व्यक्तित्व सम्मानित

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती पर सिमरिया में विचार गोष्ठी आयोजित

    गणेश पूजा के अवसर पर छ: दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया

    जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान थमी सांसें

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.