Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव के एक व्यक्ति के तथाकथित भूख से हुई मृत्यु के मामले पर उपायुक्त द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खंडन किया
    Breaking News झारखंड

    नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव के एक व्यक्ति के तथाकथित भूख से हुई मृत्यु के मामले पर उपायुक्त द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खंडन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव के एक व्यक्ति के तथाकथित भूख से हुई मृत्यु के मामले पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खंडन किया।*

    ■ *जांचोपरांत दोषी पाए जाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी:-उपायुक्त,श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    ■ *अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय ने अधिकारियों संग मृतक के घर जाकर उनके परिजनों तथा ग्रामीणों से की बात, परिजनों ने बताया कि रात्रि में भी उन्होंने खाना खाया, नियमित शराब का करते थे सेवन, अब तक के जांच के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला भूख से मौत का प्रतीत नहीं होता*

    आज दिनांक 30 सितंबर 2020 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिले के सभी प्रेस प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के सोनबाद गांव के महेंद्र सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष) जिनकी मृत्यु की खबर समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों, पोर्टल न्यूज़ एवं सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर आदि पर संज्ञान में आने पर अनुमंडल पदाधिकारी को जांच करने हेतु निर्देश दिया।

    उपायुक्त जामताड़ा के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय ने अधिकारियों संग मृतक के घर जाकर उनके परिजनों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर जांचोंपरांत बताया कि मृतक महेंद्र सिंह नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे। कल भी उन्होंने शराब का सेवन कर रखा था। घर आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी से खाना मांगा उनकी पत्नी के द्वारा उन्हें खिचड़ी दिया गया। फिर उन्होंने चावल मांगी उसकी पत्नी के द्वारा उन्हें चावल बना कर खिलाया गया।

    तत्पश्चात वह खाना खाकर सोने चले गए। शाम 6:00 बजे के करीब जब उसकी पत्नी ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है और कुछ आवाज आ रही है। फिर वह घबराकर आसपास के लोगों को बुलायी तब लोगों ने पीछे का खिड़की तोड़ कर अंदर गये तो पाया कि स्वर्गीय श्री कपड़े में शौच कर दिए है एवं उनका सांस फूल रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें घर से बाहर लाया गया। कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
    इस तरह से प्रथम दृष्टया उनकी मृत्यु भूख से नहीं हुई है।

    प्रोटोकॉल के तहत शव का पोस्टमार्टम करने हेतु भेज दिया गया है साथ ही अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

    इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव, सहित सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटमदा युवा वाहिनी ने किया टॉपर्स का सम्मान
    Next Article शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने जताई चिंता, एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.