बछवाड़ा, बेगूसराय :- प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित दर्जनो बीड़ी मजदुरों को विगत नौ वर्षों में भी इंदिरा आवास किस्त के लिए बीड़ी मजदूर अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबुर है। वही बीड़ी मजदुरों नें प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की शिकायत भी की है। अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 6,7 एवं 8 निवासी संगीता देवी, सविता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, बुचकी देवी, बिंदा देवी, शांति देवी, समता देवी, मीणा देवी, लुखिया देवी, नेहा देवी, पार्वती देवी, शोभा देवी समेत अन्य महिलाओ ने बताया कि वर्ष 2011 में श्रम मंत्रालय द्वारा हम बीड़ी मजदुरों को इंदिरा…
Author: Devanand Singh
बछवाड़ा, बेगूसराय:- मंगलवार को राजद कार्यालय बछवाड़ा में जिला स्तरीय एवं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं नें गठबंधन से उबकर जमकर अपनी भड़ास निकाली। राजद नेताओं नें प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि वर्ष 2000 ई० के बाद लगातार हमलोग गठबंधन धर्म का पालन करते आ रहे हैं । इस बीच हमारी पार्टी को कभी भी उम्मीदवारी पेश करने का मौका गठबंधन के घटक दलों नें मौका नहीं दिया। जबकि बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दो बार सोशलिस्ट पार्टी से एवं एक बार इसके परिवर्तित नाम राजद के बैनर से एक बार सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं। लगातार चुनाव मैदान…
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि लालू प्रसाद की पार्टी के रवैये से मोहभंग के बाद जब सहयोगी दल उनका साथ छोड़ रहे हैं और कांग्रेस भी गठबंधन में सहज नहीं है, तब राजद को केवल लाल सलाम और हिंसा में विश्वास रखने वाले चीन समर्थक वामपंथी दलों का सहारा रह गया है. वे लालटेन और लाल सलाम के सहारा बिहार को आगे नहीं, 50 साल पीछे ले जाने पर आमादा हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी…
लखनऊ. काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की प्रारंभिक कार्ययोजना अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग ने तैयार कर लिया है. कार्ययोजना की प्रस्तुति मुख्यमंत्री के सामने होने के बाद चयनित शहरों को सौर ऊर्जा से जगमगाने की विस्तृत कार्ययोजना बनेगी. सबसे पहले वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र, मथुरा में वृंदावन, प्रयागराज में संगम, अयोध्या में हनुमानगढ़ी क्षेत्र तथा गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र को सोलर एनर्जी से आच्छादित करने का प्रस्ताव है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोलर सिटी की प्रारंभिक कार्ययोजना में दो प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. प्रदेश सरकार जैसा तय…
नई दिल्ली . हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. सूची के मुताबिक 6,58,400 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 5 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं. इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल)वेल्थ हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है. हुरून इंडिया की सूची में देश के ऐसे अमीर शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 31 अगस्त, 2020 तक…
नई दिल्ली | उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ट्वीट में कहा गया है, ”भारत के उपराष्ट्रपति की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने आज सुबह टेस्ट करवाया था. उन्हें कोई लक्षण नहीं है और बिल्कुल ठीक हैं. होम क्वॉरंटीन में हैं. वेंकैया नायडू की पत्नी उषा नायडू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट भी 2 अगस्त को पॉजिटिव आई थी. मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था. 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से…
आईपीएल के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 15 रन से हरा दिया. टीम की इस सीजन में पहली जीत है. इससे पहले टीम को दो मैच में हार मिली थी. मैच के हीरो सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार रहे. दोनों ने 5 विकेट लेकर दिल्ली से जीत छीन ली. बेयरस्टो की आईपीएल में चौथी फिफ्टी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की धीमी शुरुआत हुई थी. शुरुआती 5 ओवर में 24 रन ही बन सके थे. इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45, जॉनी बेयस्टो ने 53 और केन विलियम्सन…
नई दिल्ली. आईसीएमआर ने दूसरे सीरो सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस सर्वे के मुताबिक देश में 10 साल से ज्यादा उम्र का हर 15वां व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ चुका है. सर्वे में पाया गया है कि कोरोना वायरस से शहरी इलाके ज्यादा प्रभावित हैं, खासकर शहरों में बसे स्लम इलाकों में कोरोना का कहर ज्यादा है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजऱ होने वाला ये सीरो सर्वे भारत के 21 राज्यों के 70 जिलों में हुआ है. ये सर्वे 17 अगस्त से 22 सितंबर के हीच किया गया. सर्वे में 29,082 लोगों के…
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंगलवार को सूबे में एक और राजनीतिक मोर्चा तैयार हो गया. इस राजनीतिक मोर्चे का नेतृत्व रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने आज राजधानी पटना में एक औपचारिक प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि गठबंधन सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. सरकारी बनी तो हमारा पूरा ध्यान शिक्षा की बेहतरी पर रहेगा. गौर हो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में रालोसपा एनडीए का हिस्सा थी और उसे 23 सीटें दी गयी थी, जिसमें मात्र दो पार्टी की…
भोपाल. स्पेशल डीजी पुरूषोतम शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. दूसरी ओर उनकी पत्नीे प्रिया शर्मा ने उनके साथ मारपीट की घटना की पुलिस में शिकायत करने से इन्कार कर दिया है. राज्य शासन ने स्पष्टीकरण सूचना का प्राप्त जवाब असंतोषप्रद और असमाधानकारक पाए जाने पर शर्मा को घरेलू हिंसा और नैतिक पतन के प्रथम दृष्टया कदाचरण के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर पुलिस मुख्यालय नियत किया है. इससे पहले महिला थाना प्रभारी और उनकी टीम मंगलवार को उनके अलकापुरी स्थित घर पर पहुंची थी. जहां उनसे संपर्क कर उनके साथ हुई हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायत…
