Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर बनेंगे सोलर सिटी
    Headlines उत्तर प्रदेश

    काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर बनेंगे सोलर सिटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने की प्रारंभिक कार्ययोजना अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग ने तैयार कर लिया है. कार्ययोजना की प्रस्तुति मुख्यमंत्री के सामने होने के बाद चयनित शहरों को सौर ऊर्जा से जगमगाने की विस्तृत कार्ययोजना बनेगी.

    सबसे पहले वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र, मथुरा में वृंदावन, प्रयागराज में संगम, अयोध्या में हनुमानगढ़ी क्षेत्र तथा गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र को सोलर एनर्जी से आच्छादित करने का प्रस्ताव है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोलर सिटी की प्रारंभिक कार्ययोजना में दो प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. प्रदेश सरकार जैसा तय करेगी उसके मुताबिक काम शुरू कर दिया जाएगा.

    सरकार ने एक शहर पर सहमति दी तो सबसे पहले अयोध्या में होगा काम

    पहला प्रस्ताव यह है कि प्रति वर्ष इन शहरों के कुछ खास क्षेत्रों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने का काम किया जाए. दूसरा प्रस्ताव यह है कि क्रमश: एक-एक शहर को सोलर सिटी बनाने का काम पूरा किया जाए. सरकार पहले प्रस्ताव पर राजी होती है तो प्रतिवर्ष इन शहरों में 50-50 मेगावाट बिजली उत्पादन सौर ऊर्जा से करने का काम शुरू होगा. एक मेगावाट सौर ऊर्जा की लागत करीब चार करोड़ रुपये आएगी. सरकार ने दूसरे प्रस्ताव पर सहमति जताई तो सबसे पहले अयोध्या को सौर ऊर्जा से जगमगाने का काम होगा.

    पहले घरेलू बिजली को सौर ऊर्जा से कवर करने की तैयारी

    इन धार्मिक शहरों को सोलर सिटी बनाने के क्रम में पहले घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का हिस्सा बनाया जाएगा. घरेलू बिजली सौर ऊर्जा पर आ जाने के बाद औद्योगिक क्षेत्र का काम शुरू होगा. विभाग ने पांचों शहरों के घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणी के बिजली के लोड की गणना कर ली है. भविष्य में बढ़ने वाले लोड को कैसे सौर ऊर्जा पर लाएंगे इसपर भी विचार किया जा रहा है.

    कोणार्क सूर्य मंदिर के मॉडल का अध्ययन होगा इस प्रोजेक्ट के लिए

    विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी प्रारंभिक स्तर पर सोलर सिटी के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है. ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर और शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया गया है. उस प्रोजेक्ट का भी अध्ययन किया जाएगा. सोलर सिटी प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार से भी सहयोग के लिए बात की जाएगी. जिन शहर को पूरी तरह सोलर एनर्जी पर लाना होगा, उसके लिए विस्तृत अध्ययन के बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी. कहां सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा और कितने घरों को सोलर रूफटाप से आच्छादित किया जाएगा इन सबका अध्ययन होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकेश अंबानी ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये
    Next Article सुशील मोदी का ट्वीट, बिहार की जनता लाल और टेन के किलर काकटेल को कभी कामयाब नहीं होने देगी

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.