Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली . हुरून इंडिया रिच लिस्‍ट 2020 में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सबसे अमीर शख्‍स बने हुए हैं. सूची के मुताबिक 6,58,400 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 5 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं. इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल)वेल्थ हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू के बाद से हर घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है.

    हुरून इंडिया की सूची में देश के ऐसे अमीर शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 31 अगस्त, 2020 तक 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक थी. इस बार इस सूची में 828 भारतीयों को जगह मिली है. लंदन में रहने वाली हिंदूजा ब्रदर्स कुल 1,43,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर 1,41,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे, गौतम अडाणी और उनका परिवार चौथे तथा विप्रो के अजीम प्रेमजी 5वें स्थान पर हैं.

    राधाकिशन दमानी 7वें नंबर पर

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने पहली बार देश के टॉप 10 धनकुबेरों में जगह बनाई है. वह इस सूची में सातवें नंबर पर हैं. इसके अलावा टॉप 10 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पलोंजी ग्रुप के शापूरजी पलोंजी मिस्त्री भी शामिल हैं. हरुन इंडिया रिच लिस्‍ट में शामिल 828 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति 821 अरब डॉलर (60,59,500 करोड़ रुपये) है. यह पिछली बार से 140 अरब डॉलर यानी 10,29,400 करोड़ रुपये ज्‍यादा है. इसकी एक बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आई तेजी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव
    Next Article काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर बनेंगे सोलर सिटी

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.