Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केबुल टाउन महिला इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान आंदोलन के प्रणेता एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मीरा सिन्हा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 22 फरवरी 1889 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती भारतीय किसान आंदोलन के जनक थे और उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
    इस अवसर पर केबुल टाउन महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मिथलेश सिन्हा, अध्यक्षा मीरा सिन्हा एवं महिला इकाई की सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं। वहीं केबुल टाउन इकाई के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, संरक्षक सुरेश ठाकुर, महासचिव राम सिंहासन शर्मा, रिपू शर्मा, नवीन कुमार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र (झुलन) ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण, जिला कानूनी

    सलाहकार अमरेंद्र कुमार शर्मा तथा अशोक मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में मीरा सिन्हा ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित एवं किसान हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.