नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना से भारत समेत दुनिया के कई देश बुरी तरह प्रभावित हैं और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वैक्सीन बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए. इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक और वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है. आईसीएमआर ने भारत सरकार को चेतावनी दी है कि चीन का कैट क्यू वायरस भारत में दस्तक दे सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इंसानों में ज्वर संबंधी बीमारी, मेनिनजाइटिस और बच्चों में इन्सेफलाइटिस की समस्या पैदा करेगा. कैट क्यू वायरस की मौजूदगी का मिला प्रमाण आईसीएमआर के पुणे स्थित…
Author: Devanand Singh
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार की शाम पटना पहुंचे मुख्य निर्वाचन सीइसी आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि आयोग चुनावी तैयारियों की मुकम्मल जायजा लेगी. उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयरियों का रिव्यू करने आये हैं. उनके नेतृत्व में आयोग के दो अन्य सदस्यों के साथ पूरी टीम यहां आयी है. तीन दिनों के बिहार के दौरे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त पटना और गया में चुनावों की समीक्षा करेंगे. बुधवार को आयोग राज्य के मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव से संबंधित बातचीत करेगा और सुझाव लेगा. मंगलवार को आयोग ने मुख्य निर्वाचन…
एक अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के पहले चरण 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा, लेकिन अब तक सत्ता के दावेदार दोनों बड़े गठबंधन एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का स्वरूप स्पष्ट नहीं हो पाया है. अब तक भाजपा (BJP) और लोजपा (LJP) के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है. आज लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) अपना स्टैंड क्लीयर करेंगे तो चुनावी करवट की तस्वीर साफ हो जाएगी. एनडीए में अब भी लोजपा के बने रहने या बाहर निकलने को लेकर संशय की स्थिति बनी…
नई दिल्ली. कोरोना संकट काल में केंद्रीय गृह मंत्रालय धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों में ढील दे रही है. इसी क्रम में अब गृह मंत्रालय आज किसी भी वक्त अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी कर सकता है. इस बीच संभावना यही जताई जा रही है कि अनलॉक 5 में कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छोटी दूरी की पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी जा सकती है. वहीं स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, पर्यटक सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों को अनलॉक 4 में ढील देने की संभावना थी. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रायल ने इस पर किसी पहले की तरह बैन रखा. वहीं अब…
छठी जेपीएससी की नियुक्तियों में सर्वोच्च न्यायालय के न्याय- निर्णयों की अनदेखी : रघुवर सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से अधिक अंक लाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी फेल जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छठी जेपीएससी की नियुक्यिों में सर्वोच्च न्यायालय के न्याय-निर्णयों की अनदेखी करने का आरोप हेमंत सरकार पर लगाया है। श्री दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हाल में प्रकाशित हुए छठी जेपीएसपी के अंतिम परिणाम में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से अधिक अंक लाने वाले ओबीसी अभ्यर्थियों को फेल घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य…
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गयी है. पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद ने सोमवार को लालटेन थाम लिया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामने के बाद उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा. लवली आनंद के साथ उनके बेटे चेतन आनंद ने भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर लवली आनंद ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, उसे निभाने के लिए वह तैयार हैं. पूरी ताकत के साथ वह पार्टी के…
पटना : पहले चरण का नामांकन शुरू होने में अब दो दिन बाकी रह गये हैं, इस बीच सत्ता के दावेदार दोनों गठबंधनों में पटना से लेकर दिल्ली तक गहमागहमी बनी रही. पटना में जदयू अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जदयू दफ्तर में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की. जिसमेंसीट शेयरिंग और इसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच राय मशविरा हुआ.दूसरी ओर दिल्ली में डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों का नया प्रस्ताव दिया. सोमवार की शाम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास…
नई दिल्ली. कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों से कहा है कि वे अपने यहां अनुच्छेद 254(2) के तहत बिल पास करने पर विचार करें जो केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों को निष्क्रिय करता हो. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सलाह दी है कि कांग्रेस शासित राज्यों को अपने यहां केंद्र की ओर से पारित कराए गए कृषि संबंधी कानूनों को निष्क्रिय करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 254(2) का इस्तेमाल करने पर…
नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले दिनों केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में किए गए संशोधनों के बारे में अधिसूचना जारी की है. ये बदलाव 1 अक्टूबर, 2020 से लागू होंगे. विभाग की जानकारी के अनुसार, आईटी सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के उपयोग से यातायात नियमों का बेहतर तरीके से पालन होगा और ड्राइवरों को उत्पीडऩ से मुक्ति मिलेगी. इसके जरिए नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी. अब वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. वे इसे डिजीलॉकर या एम-परिवहन में…
लखनऊ. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला किया है. कोराना महामारी के चलते राज्य में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेगी. इसके अलावा कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पांडालों में नहीं होगा. राज्य सरकार का कहना है कि लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं. इससे पहले राज्य सरकार ने मोहर्रम पर भी ताजिये निकालने पर प्रतिबंध लगाया था. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. प्रतिदिन औसत तीन से चार हजार केस आ रहे…
