Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग पासवान के फैसले से तय होगा राजग का सीट बंटवारा
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय

    चिराग पासवान के फैसले से तय होगा राजग का सीट बंटवारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के पहले चरण 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा, लेकिन अब तक सत्ता के दावेदार दोनों बड़े गठबंधन एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का स्वरूप स्पष्ट नहीं हो पाया है. अब तक भाजपा (BJP) और लोजपा (LJP) के बीच सीटों के बंटवारे का फाॅर्मूला तय नहीं हो पाया है. आज लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) अपना स्टैंड क्लीयर करेंगे तो चुनावी करवट की तस्वीर साफ हो जाएगी.

    एनडीए में अब भी लोजपा के बने रहने या बाहर निकलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. भाजपा अब तक लोजपा के मामले को सुलझा नहीं पायी है, जिसके चलते जदयू के साथ सीट शेयरिंग का मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को लोजपा का स्टैंड क्लीयर होने के एक-दो दिनों के अंदर एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जायेगा.

    इसके पहले मंगलवार को एनडीए और महागठबंधन में अंदर-ही-अंदर सीटों का गुणा- भाग जारी रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में ही रहे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संगठन आरसीपी सिंह प्रदेश कार्यालय में दिन भर लोगों से मिलते-जुलते रहे. वहीं, दिल्ली में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बैठकों का दौर चलता रहा, इसके बावजूद लोजपा पूरे दिन चुपी साधे रही. जानकारी के अनुसार लाेजपा विधानसभा की कम-से-कम 33 सीटें, विधान परिषद की दो और यूपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रही है, जबकि भाजपा 27 सीटों का प्रस्ताव देकर गेंद लोजपा के पाले में डाल दी है.

    दूसरी ओर महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामदलों के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में पहुंच गया है. राजद और अन्य घटक दलों की सीटों की संभावित संख्या की जानकारी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पहुंचा दी गयी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा और विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह बुधवार की सुबह दिल्ली रवाना होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनलॉक-5: रेलवे को मिल सकती है पैसेंजर ट्रेन चलाने की छूट, स्कूल-कॉलेज के पर भी दे सकती है ढील
    Next Article पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, बोले- चुनावी तैयारियों का मुकम्मल जायजा लेंगे

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    गम्हरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव 2026-27

    हल्दीपोखर में बिजली संकट पर आंदोलन की तैयारी: ग्रामीणों ने की हल्दीपोखर अलग फीडर की मांग

    कांग्रेस नेता फूलकांत झा ने की गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.