Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश ने की कोर कमेटी की बैठक, दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले चिराग
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    नीतीश ने की कोर कमेटी की बैठक, दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले चिराग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : पहले चरण का नामांकन शुरू होने में अब दो दिन बाकी रह गये हैं, इस बीच सत्ता के दावेदार दोनों गठबंधनों में पटना से लेकर दिल्ली तक गहमागहमी बनी रही. पटना में जदयू अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जदयू दफ्तर में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की. जिसमेंसीट शेयरिंग और इसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच राय मशविरा हुआ.दूसरी ओर दिल्ली में डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों का नया प्रस्ताव दिया. सोमवार की शाम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों की पेशकश की है. सूत्र बताते हैं कि चिराग ने पार्टी नेताओं से विचार करने की बात कही है. दल के दूसरे बड़े नेता सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बुधवार तक लोजपा अपना अंतिम निर्णय ले लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी मछलियां छोटी मछली को खा जाना चाहती है. पर, लोजपा एकजुट है. इधर, भाजपा के प्रभारी बने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचे. उनके पटना पहुंचने के बाद सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गयी. दो दिनों तक पटना में कैंप करने वाले फडणवीस की सीटों के मामले में जदयू नेताओं से बातचीत संभावित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने अपनी पार्टी शासित प्रदेशों को दिया निर्देश, नए कृषि कानूनों के खिलाफ पारित कराएं बिल
    Next Article लवली आनंद ने थामा आरजेडी का दामन, कहा- जो जिम्मेदारी सौंपेगी, निभाने के लिए तैयार हूं

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    गम्हरिया में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्टूडेंट्स काउंसिल का चुनाव 2026-27

    हल्दीपोखर में बिजली संकट पर आंदोलन की तैयारी: ग्रामीणों ने की हल्दीपोखर अलग फीडर की मांग

    कांग्रेस नेता फूलकांत झा ने की गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.