Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेपर लीक मामला, अब तक 20 लोग ग‍िरफ्तार, पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी
    Breaking News Headlines

    पेपर लीक मामला, अब तक 20 लोग ग‍िरफ्तार, पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. असम पुलिस ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में बीजेपी नेता दिबान डेका को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही अब तक 20 लोग ग‍िरफ्तार क‍िए जा चुके हैं. डेका पर असम पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, इस मामले में पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी हैं.

    असम पुलिस राज्य में 587 पुलिस सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति करने जा रही थी. लेकिन परीक्षा से पहले ही इसका प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया. इसके बाद 20 सितंबर को परीक्षा रद्द कर दी गई. इस परीक्षा में 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे थे, परीक्षा के लिए 154 केंद्र बनाए गए थे लेकिन सोशल मीडिया में प्रश्न पत्र लीकर होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया.

    पुलिस ने इस मामले में बुधवार देर रात दिबान डेका को बाला जी जिले से गिरफ्तार किया. पेपर लीक की घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने दिबान को गिरफ्तार किया है. 43 साल का दिबान डेका लंबे समय से बीजेपी से जुड़े होने का दावा करता है. दिबान डेका खुद को बीजेपी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बताता है.

    दिबान डेका का नाम आने के बाद असम बीजेपी ने दिबान डेका को पार्टी से सस्पेंड कर दिया

    असम पुलिस गिरफ्तारी के बाद दिबान डेका से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन कौन शामिल है और मामले में उसका क्या रोल रहा है. असम पुलिस इस केस में अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

    इस मामले में पूर्व डीआईजी पीके दत्ता अभी भी फरार हैं. असम पुलिस ने उनके बारे में सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

    असम के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने इस बाबत लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि पीके दत्ता देश न छोड़ पाए. उसके बारे में सभी जानकारियां अधिकारियों को दे दी गई हैं.

    गुवाहाटी में पीके दत्ता के 4 लग्जरी होटल हैं और कई घर

    ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुवाहाटी में पीके दत्ता के 4 लग्जरी होटल हैं और कई घर हैं. पुलिस के मुताबिक उसके पास 1600 बीघा जमीन है और डिब्रूगढ़ समेत देश के दूसरे स्थानों पर फ्लैट है. असम पुलिस ने कहा कि उसकी संपत्तियों की जांच के लिए एक अलग केस रजिस्टर किया जाएगा. पुलिस ने पीके दत्ता की जायदाद की जानकारी आयकर विभाग, ईडी और डीआरआई को दे दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस की एक और वैक्सीन का पहला क्लीनिकल परीक्षण हुआ सफल, जल्द मिल सकता है एप्रूवल
    Next Article किसानों को खून के आंसू रुला रही केन्द्र सरकार: सोनिया गांधी

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.