Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों को खून के आंसू रुला रही केन्द्र सरकार: सोनिया गांधी
    Headlines राजनीति

    किसानों को खून के आंसू रुला रही केन्द्र सरकार: सोनिया गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर किसानों की मांग को जायज ठहराया है और मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

    सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा आज किसानों, मजदूरों के सबसे बड़े हमदर्द महात्मा गांधी की जयंती है, गांधी जी कहते थे कि भारत की आत्मा भारत के गांव, खेत और खलिहान में बसती है. आज जय-जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है.

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के किसान और खेत मजदूर कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं. अपना खून-पसीना देकर अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रूला रही है.

    सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस ने सरकार से जरूरतमंदों के लिए मुफ्त अनाज का मांग रखी थी. लेकिन सरकार ने ठीक काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं. किसानों के लिए जो कानून बनाए गये उनमें किसानों से सलाह नहीं ली गई.

    सरकार ने किसानों की बात नहीं सुनी, इसलिए किसान सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गये है. लेकिन सरकार ने आवाज उठा रहे किसानों पर लाठियां चलवाई. उन्होंने कहा कि हम इन तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेपर लीक मामला, अब तक 20 लोग ग‍िरफ्तार, पूर्व डीआईजी पीके दत्ता भी आरोपी
    Next Article वर्क फ्रोम होम बना रहा इन 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.