Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महात्मा गांधी की जयंती पर किसान आंदोलन तेज, बिल के विरोध में पंजाब में रोकेंगे रेल
    Breaking News Headlines राजनीति

    महात्मा गांधी की जयंती पर किसान आंदोलन तेज, बिल के विरोध में पंजाब में रोकेंगे रेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गुस्सा अभी थम नहीं रहा. शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं पंजाब के किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज करते हुए गुरुवार से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया है, साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी विरोध होगा. किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी देने की बात बिल में शामिल करे.

    पंजाब के अलग-अलग इलाकों में किसान सड़कों और रेल की पटरी पर बैठे हुए हैं. यहां कई जगह ट्रेन सर्विस रोक दी गई है. बीते दिन भी अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर को हिरासत में लिया गया था. बता दें कि पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पिछले 9 दिनों से पटरी पर बैठी है. कमेटी के सुखविंदर सिंह का कहना है कि हमारा ये प्रदर्शन 5 अक्टूबर तक जारी रहेगा और तभी आगे का फैसला होगा.

    वहीं बताते चलेें कि 3 अक्टूबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में प्रदर्शन में शामिल होंगे. पंजाब से दिल्ली तक ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जिसमें राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर के साथ शामिल होंगे. हालांकि, हरियाणा ने पहले ही कह दिया है कि वो अपने यहां ये रैली नहीं घुसने देगा.

    भारतीय किसान यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने गुरुवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए केन्द्र पर दबाव बनाने के लक्ष्य से 31 किसान संघों के किसानों ने राज्य में कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों को अनिश्चितकाल के लिए अवरूद्ध कर दिया है. उन्होंने बताया कि उनके संघ ने ढाबलां (पटियाला), सुनाम (संगरुर), बुल्ढ़ाना (मानसा) और गिद्दरबाहा (मुक्तसर) में पटरियां अवरूद्ध की हैं. अन्य किसान संघों ने बरनाला, लुधियाना, भटिंडा और अन्य जगहों पर ट्रेनों का रास्ता अवरुद्ध किया है.

    पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसार ट्रैक्टर रैलियों को किसान संगठनों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. रैलियों में तीन दिन में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्क फ्रोम होम बना रहा इन 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार
    Next Article स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई का कार्यक्रम सम्पन्न

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.