Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांव में पेड़ पर चढ़कर पढ़ाई करता था युवक, सोनू सूद ने लगवा दिया टॉवर
    Headlines

    गांव में पेड़ पर चढ़कर पढ़ाई करता था युवक, सोनू सूद ने लगवा दिया टॉवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचकूला. कोविड में लोगो के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने एक और गांव में कारनामा कर दिखाया है मामला पचकुला का है जहा एक युवक गांव में इंटरनेट की स्पीड से परेशान पेड़ पर चढ़ पढ़ाई करता था. जैसे ही इस बात का सोनू सूद को पता चला वैसे ही उन्होंने गांव में टॉवर लगवा दिया. आपको बतादे की कोविड के प्रकोप के बीच पंचकूला से 20 किलोमीटर दूर स्थित दापना गांव में कोई मोबाइल टावर न होने के चलते बच्चों को पेड़ों पर चढ़कर ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ती थी. लेकिन, अब इन बच्चों के लिए एक्टर सोनू सूद और उनके दोस्त ने मोबाइल टावर लगवा दिया है. सोनू सूद को सोशल मीडिया पर किसी ने टैग कर ये वीडियो अपलोड कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने इस समस्या का समाधान करवाने की ठान ली और मोरनी इलाके में मोबाइल टावर इंस्टॉल करवाने की बात कही. शनिवार को उनका किया ये वादा पूरा हो गया.

    आपको बताते चलें कि इस मौके पर सोनू सूद ने अपनी वर्चुअल प्रेजेंस दी जहां लोगों ने सोनू सूद व उनकी टीम का धन्यवाद किया. वही सोनू सूद के दोस्त करन ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर हो और छात्र ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें इसलिए उन्होंने ये टावर लगवाया है. उन्होंने बताया कि ये हालात तब सामने आए जब दपाना गांव, मोरनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसमें बच्चे पेड़ की शाखा पर बैठकर मोबाइल सिगनल कैच करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि वे अपने स्कूल का होमवर्क पूरा कर सकें.

    बता दें कि करन बिजनेसमैन और पीएचडी चैम्बर पंजाब के चेयरमैन हैं. उन्होंने कहा- यह देखकर बहुत बुरा लगा कि बच्चे अपनी बुनियादी पढ़ाई के लिए आज भी जूझ रहे हैं. आज के मुश्किल समय में हम इस तरह की समस्याओं को हल करने के लिए यथा संभव हर प्रयास करेंगे और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरेंसी नोटों से भी बैक्टीरिया और वायरस फैलना संभव: रिजर्व बैंक
    Next Article आईपीएल पर फिक्सिंग का संकट, बीसीसीआई ने की पुष्टि

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.