Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल पर फिक्सिंग का संकट, बीसीसीआई ने की पुष्टि
    Breaking News Headlines

    आईपीएल पर फिक्सिंग का संकट, बीसीसीआई ने की पुष्टि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. संयुक्त अरब अमीरात में जैव सुरक्षा वातावरण में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें संस्करण पर भी फिक्सिंग के बादल मंडराने लगे हैं जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी की है. समझा जाता है कि एक बाहरी एजेंट ने आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ी से फिक्सिंग को लेकर संपर्क साधा है. इस खिलाड़ी और उसकी टीम के नाम को ऐसे मामलों में गोपनीय प्रक्रिया के चलते गुप्त रखा गया है. इस मामले की पुष्टि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने की है. एसीयू के प्रमुख अजित सिंह ने कहा है कि आईपीएल में एक खिलाड़ी से किसी अनजान आदमी ने फिक्सिंग को लेकर संपर्क करने की कोशिश की थी. उस एजेंट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

    उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान एसीयू खेल को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़यिों को ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन दे रही है. आईपीएल खेल रहे खिलाड़यिों को भी सभी प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है. आईपीएल हालांकि जैव सुरक्षा वातावरण में खेला जा रहा है जहां कोई भी किसी खिलाड़ी से सीधे संपर्क नहीं कर सकता है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के चलते खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा सकता है.

    बीसीसीआई ने आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन की कंपनी ‘स्पोर्ट रडार’ के साथ करार किया है जो जांच प्रणाली के जरिए भ्रष्ट गतिविधियों पर नजर रखेगी. समझौते के तहत आईपीएल के सभी मैचों के लिए ‘स्पोर्ट रडार’ एसीयू के साथ मिलकर काम करेगी और अपनी जांच प्रणाली के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास करेगी. ‘स्पोर्ट रडार’ इंटीग्रिटी सेवा के प्रबंध निदेशक एंड्रियास क्रानिक ने कहा था कि हम टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार को रोकने में मदद करेंगे. अभी तक ऐसा पहला मामला प्रकाश में आया है जहां खिलाड़ी से संपर्क साधा गया है. खिलाड़ी ने हालांकि तुरंत इस बात की जानकारी एसीयू को दे दी थी लेकिन बीसीसीआई पूरी तरह सतर्क हो गया है और एसीयू ने अपनी तहकीकात तेज कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव में पेड़ पर चढ़कर पढ़ाई करता था युवक, सोनू सूद ने लगवा दिया टॉवर
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल, पुतुल कुमारी की भी घर वापसी

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.