Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2020: वाटसन और डू प्लेसिस की धॅुआधार पारी, पंजाब को 10 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    IPL 2020: वाटसन और डू प्लेसिस की धॅुआधार पारी, पंजाब को 10 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. फॉर्म में लौटे शेन वाटसन (नाबाद 83) और फॉर्म में चल रहे फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 87) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 181 रन की अविजित ओपनिंग साझेदारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को रविवार को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से रौंद कर जीत की लय हासिल कर ली. पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल की 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन वाटसन और डू प्लेसिस की ओपंिनग साझेदारी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया. चेन्नई ने 17.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 181 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम कर ली.

    इस सत्र में किसी भी टीम की 10 विकेट से यह पहली जीत है जबकि चेन्नई की आईपीएल इतिहास में 10 विकेट से यह पहली जीत है. चेन्नई की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके चार अंक हो गए हैं. चेन्नई ने लगातार तीन मैच हारने के बाद जीत हासिल की है और वह आठवें स्थान से छठे नंबर पर पहुंच गयी है. पंजाब को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह आठवें तथा अंतिम स्थान पर खिसक गयी है.

    वाटसन ने फॉर्म में लौटते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 83 रन में 11 चौके और तीन छक्के लगाए जबकि डू प्लेसिस ने 53 गेंदों पर नाबाद 83 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया. दोनों के बीच 181 रन की अविजित साझेदारी चेन्नई के लिए आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 52 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाये.

    मयंक अग्रवाल ने 26, मनदीप सिंह ने 27, निकोलस पूर्ण ने 33, ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 11 और सरफराज खान ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया. मयंक ने 19 गेंदों पर तीन चौके, मनदीप ने 16 गेंदों पर दो छक्के, पूरन ने 17 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के, मैक्सवेल ने सात गेंदों पर एक चौका और सरफराज ने नौ गेंदों पर दो चौके लगाए.

    चेन्नई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 39 रन पर दो विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा और पीयूष चावला को एक एक विकेट मिला. पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए थे और करुण नायर, कृष्णप्पा गौतम तथा जिमी नीशम की जगह मनदीप सिंह, हरप्रीत बरार और क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया था. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई में कोई बदलाव नहीं हुआ और टीम ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयपुर में रजाई गद्दे के गोदाम में भीषण आग, ढाई साल के बच्चे और पिता की मौत, परिवार के पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article करेंसी नोटों से भी बैक्टीरिया और वायरस फैलना संभव: रिजर्व बैंक

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.