Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, टीएमसी पर आरोप
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, टीएमसी पर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मनीष की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने इस मामले में एडिशनल चीफ होम सेक्रेटरी और डीजीपी को तलब किया है.

    बताया जा जा रहा है कि मनीष शुक्ला की रविवार की शाम उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वो पार्टी ऑफिस जा रहे थे, हैरानी की बात ये कि मनीष को टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के पास ही शाम के वक्त गोली मार दी गई, घायल मनीष को अपोलो अस्पताल से जाया गया, जहां रात 9 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने दम तोड़ दिया.

    भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पश्चिम बंगाल भाजपा ने शुक्ला की हत्या के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.

    पार्टी का कहना है कि बंगाल में टीएमसी के गुंडो के हाथों इस तरह की हत्याएं अब आम हो गई हैं. जिस तरह से ये घटनाएं हो रही हैं उससे टीएमसी को हटाना जरूरी हो गया है. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मनीष शुक्ला की हत्या को टीएमसी की खूनी राजनीति का हिस्सा बताया है.

    वहीं भाजपा के महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना के विरोध में सोमवार को बैरकपुरा में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल, पुतुल कुमारी की भी घर वापसी
    Next Article शक्ति मलिक की हत्या के मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी, तेजप्रताप सहित 6 पर एफआईआर

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.