Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथरस केस की जांच कर रही SIT को 10 दिन का और मिला वक्त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हाथरस केस की जांच कर रही SIT को 10 दिन का और मिला वक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथरस. बुलगढ़ी केस की जांच कर रही गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की समय सीमा को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है. बुधवार को हाथरस कांड की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपनी थी, लेकिन जांच का दायरा बढ़ने की वजह से प्रमुख सचिव (गृह) ने 10 दिन का और वक्त दिया है. बता दें कि एसआईटी द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के एसपी, सीओ समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. एसआईटी को जांच के लिए सात दिन दिए गए थे.

    बता दें कि इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पीड़ित परिवार और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी गठित कर जांच रिपोर्ट तलब की थी. हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर दी थी.

    ये है पूरा मामला- गौरतलब है कि हाथरस जिले के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित लड़की से 4 लड़कों ने कथित रूप से गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. बाद में पीड़िता को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां 29 सितंबर को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई. लेकिन, उस वक्त बवाल मच गया जब पुलिस ने रात में ही परिजनों को बिना शव सौंपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना के बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक आक्रोश देखने को मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनराज पिल्लै ने कहा- महिला हॉकी टीम ओलंपिक में सबको चौंकाने की क्षमता
    Next Article जमशेदपुर में प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.