Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    जिले की शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रखंडवार शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

     

    बैठक में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, विद्यालयों में नामांकन, जन्म प्रमाण-पत्र, अपार पहचान संख्या, परियोजना रेल, आधारभूत संरचना, स्मार्ट कक्षा और आईसीटी लैब समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा।

     

    उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। इसके लिए कक्षा में भयमुक्त और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने तथा बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर दिया गया।

     

    गतिविधि आधारित शिक्षण और खेल-खेल में शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कहते हुए शिक्षकों को बच्चों की आयु एवं सीखने की क्षमता के अनुरूप सरल और रुचिकर तरीके अपनाने का निर्देश दिया गया।

     

    व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के साथ विद्यालय संबंधी आंकड़ों को अद्यतन रखने और जन्म प्रमाण-पत्र से जुड़े मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। अपार पहचान संख्या एवं परियोजना रेल के शेष कार्य भी प्राथमिकता से पूरे कराने को कहा गया।

     

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रखंड स्तर के शिक्षा पदाधिकारी, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की
    Next Article गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    Related Posts

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन से खरसावां में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.