Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनुष-बाण पर चुनाव नहीं लड़ सकती शिवसेना
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    धनुष-बाण पर चुनाव नहीं लड़ सकती शिवसेना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. शिवसेना बिहार विधानसभा चुनाव अपने चुनाव चिह्न यानी ‘धनुष-बाण’ पर नहीं लड़ पाएगी. शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने विधानसभा के लिए पार्टी को नया चुनाव निशान आवंटित करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. शिवसेना के बिहार राज्य प्रमुख कौशलेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है.

    शिवसेना ने चुनाव आयोग को तीन विकल्प दिए हैं. इसमें से चुनाव आयोग एक निशान आवंटित करेगा. संभावना जताई जा रही है कि इसी चुनाव चिह्न पर शिवसेना बिहार में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शर्मा ने कहा कि बिहार में सत्ताधारी दल जदयू की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ही शिवसेना का चुनाव चिह्न जब्त कर लिया था.

    जदयू की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने रोक लगाई थी

    जदयू ने चुनाव आयोग में शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. जदयू का कहना था कि हमारा चुनाव निशान शिवसेना के चिह्न से 99 प्रतिशत मिलता है. बिहार में चुनाव लडऩे वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का भी चुनाव चिह्न शिवसेना से मिलता-जुलता है. इसलिए चुनाव आयोग ने जदयू की आपत्ति के आधार पर शिवसेना का निशान जब्त कर लिया था. चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जदयू अगर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेगी तो पार्टी अपने निशान तीर पर उम्मीदवार नहीं उतार सकेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू ने अपने हिस्से की सभी सीटों के लिये किया उम्मीदवारों का ऐलान
    Next Article जौनपुर में नगर पालिका चेयरमैन समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.