Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया जेईई एडवांस में शिखर पर बेगूसराय का वैभव राज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार शिक्षा

    ऑल इंडिया जेईई एडवांस में शिखर पर बेगूसराय का वैभव राज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑल इंडिया जेईई एडवांस में शिखर पर बेगूसराय का वैभव राज
    बिहार बेगूसराय जिला के रहने वाले 17 वर्षीय वैभव राज ने जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस में रैंकिंग में सुधार के साथ अपना शानदार प्रदर्शन दोहराया है. जेईई मेंस में ऑल इंडिया बेस पर 45 वां रैंक हासिल करने वाले वैभव राज ने जेईई एडवांस में जबरदस्त छलांग लगायी और ऑल इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है. पिछले दिनों जी एडवांस का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद उत्सहित वैभव राज ने बताया की वह हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रहा है. 10th क्लास में 98 फ़ीसदी मार्क्स लाकर उसने ऑल इंडिया में 21 वां स्थान प्राप्त किया था. 12वीं कक्षा में उसकी रैंकिंग में और सुधार आया और उसने 99 फ़ीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया में सातवीं रैंकिंग प्राप्त की. वर्ष 2018 में वह आईआईटी का सपना लेकर तैयारी के लिए कोटा चला गया. वैभव बताता है की कोटा जाने से पहले केमिस्ट्री से उसे डर लगता था, लेकिन कोचिंग के साथ-साथ केमिस्ट्री पर उसकी पकड़ मजबूत होती गई और आज केमिस्ट्री उसका सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट है. कोटा में कोचिंग के दौरान उसका अपनी तैयारी के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा और उसमें सकारात्मक बदलाव भी आया. उसने माना की इंजीनियरिंग की तैयारी उसकी बहुत अच्छी थी और वह अपनी सफलता के प्रति शत-प्रतिशत आश्वस्त था. वह आगे बताता है कि उसने खगोल शास्त्र ओलंपियाड में हिस्सा लिया और कैंप में फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ के लिए सिलेक्ट कर लिया गया. बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के वैभव राज ने केवीपीवाई में फेलोशिप अवार्ड भी प्राप्त किया. वैसे तो वैभव राज के पूरे परिवार में सरस्वती का प्रभाव है. उनके पिता सुनील कुमार राय सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर इन डायरेक्टर जनरल क्वालिटी एश्योरेंस भारत सरकार सुरक्षा मंत्रालय के पद पर कार्यरत हैं. वैभव राज का बड़ा भाई विशाल राज आईआईटी खड़कपुर में अध्ययनरत है. माता सुधा देवी घरेलू महिला हैं जो वैभव राज के साथ कोटा में रही और उसे अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया. वैभव राज आगे कहता है कि उसने जेईई मेंस के लिए एक रणनीति के तहत अपनी तैयारी की. चैप्टर का चुनाव कर उसकी सूची बनाई और शेड्यूल के हिसाब से अध्ययन शुरू किया. लॉकडाउन की वजह से इंजीनियरिंग की तैयारी में उसे काफी लाभ मिला. उसे अपने सिलेबस को रिवाइज करने का अच्छा मौका मिला. हालांकि जेईई मेंस की परीक्षा स्थगित होने के बाद मानसिक रूप से वह थोड़ा परेशान जरूर हुआ, लेकिन एलएन कोचिंग के शिक्षकों और सहपाठियों ने उसका मनोबल बढ़ाया. उसे मोटिवेशन मिला. मुंबई आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वैभव राज अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम समुदाय व झामुमो कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया
    Next Article राम बाबू सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा लिया गया फैसला असंवैधानिक – चन्द्रनाथ बनर्जी

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.